Dehradun
उत्तराखंड: भाजपा ने निकाय चुनाव के प्रचार को धार देने के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का किया गठन !
देहरादून: आगामी निकाय चुनाव के प्रचार को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के संयोजन में गठित इस समिति का मुख्य उद्देश्य निकायों की संचालन समितियों से समन्वय बनाए रखना होगा।
समिति में सह संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी और राजेंद्र बिष्ट को शामिल किया गया है। समिति की पहली बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी सदस्यों को अपनी-अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अजेय कुमार ने बैठक में कहा, “हमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोकप्रिय चेहरा भी है, जिन पर सवा करोड़ देवभूमिवासी भरोसा करते हैं।”
समिति में विभिन्न कार्यों के लिए प्रमुख और सह प्रमुख नियुक्त किए गए हैं:
प्रचार एवं सभाओं के प्रमुख: आदित्य कोठारी, सह प्रमुख: सीताराम भट्ट, हिमांशु संगतानी
प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण प्रमुख: कौस्तुभानंद जोशी, सह प्रमुख: राजेंद्र ढिल्लो, जगमोहन चंद
मीडिया विभाग प्रमुख: मनवीर सिंह चौहान, सह प्रमुख: राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा
सोशल मीडिया प्रमुख: नवीन ठाकुर, सह प्रमुख: गंधार अग्रवाल, कुलदीप रावत
युवा प्रमुख: शशांक रावत
महिला सम्पर्क प्रमुख: आशा नौटियाल, सह प्रमुख: गीता रावत, भावना मेहरा
वार्ड व बूथ स्तर के कार्य प्रमुख: राजेंद्र बिष्ट, सह प्रमुख: मधु भट्ट, यशपाल नेगी
चुनाव आयोग से संपर्क प्रमुख: राजीव शर्मा बंटू, सह प्रमुख: पुरुषोत्तम कंडवाल, प्रभात बिष्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और भाजपा सरकारों के पूर्व मुख्यमंत्री सहित पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा सभी निकाय चुनावों में प्रचार करेंगे। इसके अलावा, सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।