Breakingnews
उतराखंड: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निगम से लेकर पालिका तक के प्रत्याशी तय !
देहरादून: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में नगर निगम के लिए 5 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, नगर पंचायत के लिए 6 और नगर पालिका के लिए 3 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावी रणनीति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और इन उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने का दावा किया है।