Haldwani
सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
हल्द्वानी में चोरी की शर्मनाक घटना, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया खुलासा
HALDWANI NEWS: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर सड़क हादसे में मदद की जगह दो युवकों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से मोबइल और सोने की अंगूठी चुराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके बाद अब पुलिस ने दोनों चोरों को भी दबोच लिया है. साथ ही उनसे चोरी का माल भी जब्त कर लिया गया है.
मुख्य बिंदु
दुर्घटना में मृतक के वाहन से चोरी का मामला
नैनीताल पुलिस ने चोरी की एक शर्मनाक घटना का त्वरित खुलासा कर दिया है. सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर किया है.
ये भी पढ़ें_ सिर पर रखा बक्सा हो गया फरार, IG आवास से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, देखें वीडियो
पुलिस ने किया मामले का खुलासा, चोर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी. इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने मृतक के वाहन से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली. शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305 (B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: तार चोरी करते समय चोर को हाइटेंशन लाइन ने पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
चोरी का माल किया बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा और मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की है. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.