Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत
Haridwar Accident : हरिद्वार में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है।

पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और राजकमल एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। सड़क हादसे (Haridwar Accident ) के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।