हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम चुनाव के परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक के रुझान में कई वार्डों से परिणाम सामने आए हैं….
- वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटों से जीत दर्ज की।
- वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी ने विजय प्राप्त की।
- वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा ने जीत हासिल की।
- वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ ने पहली जीत दर्ज की।
- वार्ड नंबर 6 से भाजपा के सुमित चौधरी ने जीत दर्ज की।
- वार्ड नंबर 7 से भाजपा की श्रुति खेवरिया ने जीत हासिल की।
- वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत प्राप्त की।
- वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के सोहित सेठी ने विजय प्राप्त की।
हालांकि, कुछ वार्डों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। परिणामों का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।
#Haridwar, #MunicipalElection, #BJPVictory, #CongressVictory, #WardResults