Haridwar
वैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
Haridwar News : हरिद्वार में वैशाखी स्नान के चलते पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के चलते मेला क्षेत्र को 10 जोन-33 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
वैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट
हरिद्वार में वैशाखी स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में तैनात फोर्स को ब्रीफ करते हुए सतर्कता और मुस्तैदी के निर्देश दिए।
10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
मेला क्षेत्र को 10 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां हर गतिविधि पर CCTV से निगरानी रखी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और अभिसूचना इकाई को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भीड़ नियंत्रण के लिए लागू किया गया विशेष प्लान
भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। घाटों पर जल पुलिस, BDS और डॉग स्क्वॉड की लगातार निगरानी रहेगी।
वहीं महिला घाटों और मंदिरों में कतार व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश हैं। पर्व अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और श्रद्धालुओं से शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।