Dehradun

एक लाख करोड़ का बजट पास, उत्तराखंड विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में शनिवार को जारी बजट सत्र के पांचवे दिन सरकार ने 29 विभागों के बजट को पास करवाया। इस दौरान विनियोग विधेयक के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विभागों पर विस्तार से चर्चा हुई। विपक्षी विधायकों ने कई विभागों की खराब कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और इन विभागों के बजट में कटौती का प्रस्ताव रखा। हालांकि, सरकार के पास बहुमत होने के कारण किसी भी प्रस्ताव पर विपक्ष अपनी मांग को पूरा नहीं कर सका।

सदन में विनियोग विधेयक पारित होने के साथ ही राज्य सरकार का वार्षिक बजट 2025-26 भी पास हो गया। इसके साथ ही 29 विभागों के बजट भी पास किए गए। विभिन्न विभागों को मिलने वाली बजट राशि इस प्रकार है:

  1. निर्वाचन विभाग: ₹81 करोड़ 62 लाख
  2. वित्त, कर, नियोजन, सचिवालय और अन्य सेवाएं: ₹18190 करोड़ 74 लाख
  3. सहकारिता विभाग: ₹161 करोड़ 46 लाख 62 हजार
  4. सिंचाई और बाढ़: ₹1897 करोड़ 73 लाख
  5. पर्यटन विभाग: ₹478 करोड़ 76 लाख
  6. औद्यानिक विकास: ₹653 करोड़ 07 लाख
  7. शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण और संस्कृति: ₹11909 करोड़ 19 लाख
  8. वन विभाग: ₹1114 करोड़ 83 लाख
  9. जलापूर्ति, आवास एवं नगर विकास: ₹3967 करोड़ 03 लाख
  10. कृषि और अनुसंधान: ₹1259 करोड़ 94 लाख 66 हजार
  11. चिकित्सा एवं परिवार कल्याण: ₹4292 करोड़ 95 लाख 35 हजार
  12. ग्राम्य विकास: ₹2856 करोड़ 02 लाख 02 हजार
  13. लोक निर्माण विभाग (PWD): ₹2882 करोड़ 08 लाख 20 हजार
  14. पशुपालन विभाग: ₹932 करोड़ 94 लाख 22 हजार
  15. श्रम और रोजगार विभाग: ₹508 करोड़ 89 लाख 44 हजार
  16. राज्य सरकार की विकास योजनाएं: ₹2682 करोड़ 91 लाख 72 हजार
  17. खाद्य विभाग: ₹937 करोड़ 54 लाख 90 हजार
  18. विधानसभा खर्चे: ₹106 करोड़ 94 लाख
  19. मंत्रिमंडल खर्च: ₹101 करोड़ 42 लाख
  20. न्याय प्रशासन: ₹521 करोड़ 67 लाख
  21. राजस्व और सामान्य प्रशासन: ₹2500 करोड़
  22. आबकारी विभाग: ₹45 करोड़ 82 लाख
  23. लोकसेवा आयोग: ₹33 करोड़ 93 लाख
  24. पुलिस और जेल: ₹3003 करोड़ 70 लाख
  25. सूचना विभाग: ₹406 करोड़ 46 लाख
  26. ऊर्जा विभाग: ₹1659 करोड़ 59 लाख
  27. उद्योग विभाग: ₹515 करोड़ 7 लाख
  28. परिवहन विभाग: ₹396 करोड़ 94 लाख
  29. अनुसूचित जनजातियों के लिए: ₹2555 करोड़ 93 लाख

 

 

 

 

 

 

 

 

#UttarakhandBudget, #AssemblyPassesBudget, #Budget2025-26, #DepartmentalAllocation, #FinancialApproval

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version