Dehradun

Operation Sindoor: भारत अब हर हमले का जवाब दुश्मन की सरजमीं पर जाकर देने में है सक्षम: CM धामी

Published

on

देहरादून: पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किए गए सटीक और निर्णायक हमले के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे “देश की वीरता और संकल्प का प्रतीक” बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल जम्मू-कश्मीर के पहल्गाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के लिए न्याय है, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए एक संदेश भी है कि भारत अब आतंक को उसकी जड़ से मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा: भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है। इस कमर तोड़ कार्रवाई से हमारे वीर जवानों ने एक बार फिर पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णायक हमला भारत की नई रणनीतिक नीति को दर्शाता है।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत द्वारा आतंकवाद पर किया गया यह हमला केवल प्रतिशोध नहीं, बल्कि यह स्पष्ट संकेत है कि भारत की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा को कोई चुनौती नहीं दे सकता। भारत अब हर हमले का जवाब दुश्मन की सरजमीं पर जाकर देने में सक्षम है।

#OperationSindoor #IndiaPakistanTensions #PoKAirstrike2025 #PahalgamTerrorAttack #PMModionTerrorism #cmdhami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version