Dehradun
पांच में से चार राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में मची खलबली, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक।
देहरादून – पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में चिंता की स्थिति पैदा हो चुकी है। कांग्रेस केवल तेलंगाना में सरकार बनाने में कामयाब हो पाई है। बाकी राजस्थान समेत अन्य राज्यों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस ने संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई है।
