Uttarakhand
उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ
Uttarakhand News : उत्तराखंड में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हरिद्वार समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
Table of Contents
उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़
उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा हुई। रुड़की में भी ईदुल अज़हा का पर्व बेहद अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह तड़के से ही शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था।
जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भर गया और देखते ही देखते हज़ारों की संख्या में लोगों ने एक साथ ईदुल अज़हा की विशेष नमाज़ अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी।

ईदगाह का माहौल पूरी तरह भाईचारे के रंग में दिखा रंगा
माज के बाद ईदगाह का माहौल पूरी तरह भाईचारे और मोहब्बत के रंग में रंगा दिखाई दिया, जहां लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईदगाह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
- चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 35 साल पुराने नेता ने थामा बीजेपी का दामन
- हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों की भर्ती पर भी फैसला
- पिथौरागढ़ में उफनाए बरसाती नाले में बही स्कूटी, एक युवक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
- नवरात्रि पर मां के 9 रूप बदल सकते हैं किस्मत! जानें किसकी पूजा से दूर होंगे कष्ट
- आज धर्मनगरी हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर