Uttarakhand
उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ

Uttarakhand News : उत्तराखंड में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हरिद्वार समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
Table of Contents
उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़
उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा हुई। रुड़की में भी ईदुल अज़हा का पर्व बेहद अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह तड़के से ही शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था।
जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भर गया और देखते ही देखते हज़ारों की संख्या में लोगों ने एक साथ ईदुल अज़हा की विशेष नमाज़ अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी।

ईदगाह का माहौल पूरी तरह भाईचारे के रंग में दिखा रंगा
माज के बाद ईदगाह का माहौल पूरी तरह भाईचारे और मोहब्बत के रंग में रंगा दिखाई दिया, जहां लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईदगाह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
- कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.47 करोड़ की साइबर ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार
- Raashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या और व्याघात योग का महासंयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
- बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
- SBI Funds Management IPO : जानिए तारीख, प्राइस बैंड, और निवेश की पूरी समीक्षा..
big news
कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?

Uttarakhand Sports Policy : उत्तराखंड की नई खेल नीति कैसी होनी चाहिए, अब यह तय करने में आम जनता भी भागीदार बनेगी। खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं।
Table of Contents
कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?
उत्तराखंड की नई खेल नीति के लिए आम जनता खुद अपने सुझाव दे सकती है। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं।
आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव
सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा, जबकि बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सुझावों को नई खेल नीति में किया जाएगा शामिल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ऐसी खेल नीति तैयार करना चाहती है, जो प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप होने के साथ ही खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा।
30 जुलाई 2026 तक मिलने वाले सुझावों पर होगा विचार
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की भागीदारी से तैयार होने वाली खेल नीति उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से सुझाव भेजने की अपील की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई 2026 तक प्राप्त होने वाले सुझावों पर ही विचार किया जाएगा।
आप ऐसे दे सकते हैं अपने सुझाव
ऑनलाइन : www.khelouk.in/contact-us
ई-मेल : info@khelouk.in
डाक से : निदेशक, खेल विभाग,
खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर,
थानो रोड, रायपुर,
देहरादून-248008, उत्तराखंड।
Dehradun
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.47 करोड़ की साइबर ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार

Dehradun News : उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
Table of Contents
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.47 करोड़ की साइबर ठगी
उत्तराखंड एसटीएफ 1.47 करोड़ की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से हासिल करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका था।
पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
एसटीएफ के अनुसार ये मामला वर्ष 2025 में हुई एक बड़ी साइबर ठगी से जुड़ा है। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी।
साइबर ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़िता को लगातार व्हाट्सएप कॉल पर निगरानी में रखा और करीब 12 दिनों तक मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई।

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे थे 1 करोड़ 47 लाख
शिकायत के मुताबिक, अगस्त 2025 में नैनीताल निवासी पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना रुद्रपुर में मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि फोन करने वालों ने खुद को महाराष्ट्र साइबर क्राइम का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके नाम से संचालित एक बैंक खाते में करीब 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं और मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।
इसके बाद कथित सत्यापन प्रक्रिया का हवाला देकर पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार अपने संपर्क में रखा गया। इस दौरान उन्हें डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बनाकर मानसिक रूप से दबाव में रखा गया और विभिन्न खातों में कुल 1 करोड़ 47 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
एसटीएफ ने बैंकिंग ट्रेल के आधार पर किया गिरफ्तार
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये के लाभार्थी खाताधारक को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
- कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.47 करोड़ की साइबर ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार
- Raashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या और व्याघात योग का महासंयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
- बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
- SBI Funds Management IPO : जानिए तारीख, प्राइस बैंड, और निवेश की पूरी समीक्षा..
Haridwar
बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग

Haridwar News : हरिद्वार जिले में गंगनहर में महिला और उसकी मासूम बेटी के कूदने की घटना की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला गुस्से में एक साल की बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गई।
Table of Contents
बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद
हरिद्वार में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर गंगनहर में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अर्जुन, जो कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर का रहने वाला है, अपनी पत्नी सविता, एक साल की बेटी नोनी और चार साल के बेटे नक्श के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर दरेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
रास्ते में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपनी बीमार मां से मिलने देहरादून जाना चाहता था, जबकि सविता पहले मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
जब परिवार दौलतपुर के पास पहुंचा तो सविता ने अर्जुन से बाइक रोकने को कहा। जैसे ही बाइक रुकी, उसने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में उठाया और कुछ समझ पाता, उससे पहले ही गंगनहर में छलांग लगा दी।अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अब तक महिला और बच्ची का नहीं लग सका पता
अर्जुन और उसका चार वर्षीय बेटा मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने गंगनहर में महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।
Cricket21 hours agoवेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच प्रीव्यू..
Cricket16 hours agoENG vs IND Dream11 Team 1st ODI 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-11
Rudraprayag16 hours agoसड़क पर अचानक आई भैंस…, अगले ही पल स्कॉर्पियो से भिड़ी कार, एक की दर्दनाक मौत
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से नदियों, नालों के पास ना जाने की अपील
Haridwar13 hours agoबाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
धर्म-कर्म12 hours agoRaashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या और व्याघात योग का महासंयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
big news15 hours agoबड़ी खबर : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार
Business15 hours agoSBI Funds Management IPO : जानिए तारीख, प्राइस बैंड, और निवेश की पूरी समीक्षा..





































