uttarakhand weather
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखड के मौसम की तो अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में में बारिश के साथ ही आंधी तूफान आने की संभावना है।
इन जिलों में डीडीहाट ,कपकोट ,कौसानी,केदारनाथ ,देवप्रयाग ,डोईवाला ,बरकोट ,बद्रीनाथ, रानीखेत ,जोशीमठ और देवल के साथ ही आस-पास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

17 मई तक पहाड़ों पर मौसम खराब रहने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जहां एक ओक बारिश होने से पहाड़ों पर मौसम सुहावना रहने के अनुमान है।
तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 17 मई तक मौसम ऐसा रहने का अनुमान है। जबकि 18 मई से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।