big news
अल्मोड़ा में बीमार को डोली से पहुंचाया अस्पताल, संकरे रास्तों पर गिरते-गिरते बची महिला, देखें वीडियो
Almora News : उत्तराखंड में आए दिन कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं जो प्रदेश में किए जा रहे विकास के दावों की पोल खोल कर रख देती हैं। ऐसी ही खबर अल्मोड़ा से सामने (Almora News) सामने आई है। जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसके साथ ही विकास के दावों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Table of Contents
अल्मोड़ा में बीमार को डोली से पहुंचाया अस्पताल
अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर से ऐसी खबर (Almora News) सामने आई जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक मिनट 18 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला बीमार है। जिसे सड़क ना होने के कारण डोली से युवा अस्पताल ले जा रहे हैं।
संकरे रास्तों पर गिरते-गिरते बची महिला
वीडियो में नजर आ रहा है कि संकरे रास्ते होने के कारण युवाओं को महिला को डोली से ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थान पर तो मार्ग संकरा होने के कारण महिला और डोली ले जा रहे युवक गिरते-गिरते बचे।

वीडियो में ग्रामीण जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनका गांव में सिर्फ वोट मांगने के लिए ही आना उचित है या जीतने के बाद गांव में विकास के लिए आना चाहिए। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अल्मोड़ा के जागेश्वर का बताया जा रहा ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सरकार से इस पर जवाब भी मांग रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहाड़ों पर विकास केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है वास्तव में वीडियो में दिखाई गई स्थिति पूरे पहाड़ की है। लोगों का कहना है कि ये खबर ना केवल अल्मोड़ा (Almora News) की है बल्कि गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पहाड़ों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का ऐसा ही हाल है।