Breakingnews
एसडीएम मसूरी ने अधिकारियों के साथ मसूरी की विभिन्न सड़कों का किया निरीक्षण कर लगाई फटकार।
देहरादून/मसूरी – एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी व लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और मसूरी नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मसूरी की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया कर आवश्यक निर्देश दिए ताकि सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार किया जा सके।
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने मसूरी, देहरादून माल रोड, गांधी चौक, जीरो प्वाइंट केम्प्टी रोड, जीरो प्वाइंट से हाथी पाव और दुधली रोड, हाथी पाव से जॉर्ज एवरेस्ट सड़क मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क के किनारे मलबा एककित्र होने के साथ नालों की सफाई न करने बरसाती झाड़ियों और घास की कटाई न करने पर एसडीएम द्वारा संबधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा बैठक और निरीक्षण कर सभी संबिधत अधिकारियों को बारिश और जल निगम द्वारा मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में डाली गई पेयजल लाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त सडकों को ठीक करने के साथ सड़क किनारे बने पैराफिट और रेलिंग आदि की मरम्मत करने के निर्देश दिये गए थे। जिसकी समिक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां पर उनको संबधित विभागो की लापरवाही नजर आई।
उन्हानेे कहा कि सभी संबधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह करने भीतर सडकों की मरम्म्त करने के साथ अन्य खामियों को दूर करने के निर्देश दिये गए है। उन्होने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी जल्द कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है। वह जल्द मसूरी में सभी अवैध निर्माण चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का समय सीमा के भीतर पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन

Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) स्त्री वेश धारण करेंगे।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
कपाट बंद होने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जय बदरी विशाल के जयकारे लगा रहे हैं।
विजयादशमी पर घोषित किया गया था शुभ मुहूर्त
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंचांग गणना और भगवान बद्री विशाल के विशेष भोग के बाद मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी की मौजूदगी में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।

9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल होंगे बंद
कपाट बंद होने से पहले धाम में पांच दिनों से पारंपरिक पंच पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन भी आज होगा। परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। इसके बाद भगवान को घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
big news18 hours agoसालों का इंतजार होगा खत्म? NHM कर्मियों की नियमितीकरण का रास्ता हुआ साफ
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 2 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं पैसे
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 29 निरीक्षकों के तबादले
Champawat21 hours agoचंपावत में चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dehradun16 hours agoदेहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग







































