Crime
कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कारोबारी को उसके ही सेल्समैन ने 9 लाख से अधिक की रकम का चूना लगा दिया। आरोपी ने फर्जी पेमेंट बुक बनवाकर बाजार से पैसे वसूल किए और गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के बरेली रोड पर बिजली उपकरणों की होलसेल बिक्री का कारोबार करने वाले अभिषेक अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित आर्या, निवासी राजपुरा, उनके प्रतिष्ठान में तीन वर्षों तक सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। रोहित ग्राहकों को सामान की सप्लाई करने के साथ-साथ उनसे पेमेंट भी वसूल करता था।
कारोबारी के अनुसार, आरोपी सेल्समैन ने पैसे हड़पने की नीयत से एक फर्जी पेमेंट बुक छपवाई और उसके आधार पर ग्राहकों से ₹9,21,403 की वसूली की। ये रकम उसने कारोबारी को देने के बजाय खुद रख ली। मामला दिसंबर 2024 में सामने आया जब अभिषेक अग्रवाल ने दुकानदारों से लेन-देन का हिसाब लेना शुरू किया।
जब अभिषेक ने रोहित से इस फर्जीवाड़े पर जवाब मांगा, तो आरोपी ने मार्च 2025 तक पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन वादा निभाया नहीं गया। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर आरोपी रोहित आर्या के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सही तथ्य सामने आने पर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#HaldwaniFraudCase #SalesmanScamUttarakhand #FakePaymentBookFraud #BusinessmanCheated #PoliceFIRHaldwani
Dehradun
हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस

Mussoorie News : हनीमून पर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
Mussoorie News : मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Table of Contents
हनीमून के लिए मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दिल्ली से एक जोड़ा हनीमून के लिए मसूरी आया था। यहां वो एक होमस्टे में रूके हुए थे जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की निवासी थीं। वो अपने पति के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आई थीं। दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक होमस्टे में रुके थे।
मृतक के मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां कुछ खून के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
नवंबर 2025 में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। पति और पत्नी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अलग-अलग शहरों में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakingnews
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में बदमाशों ने एक वकील की घर में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने कमरे में ही थे। जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो सोहेल फर्श पर पड़ा था और घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, सड़क जाम और प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पुलिस कानूनी पहलुओं की भी समीक्षा कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Uttarakhand7 hours agoNagrasu Gurudwara News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद सुलझने की ओर डीएम और एसपी की समझाइश के बाद 2 निहंगों ने छोड़ी छत..
Uttarakhand3 hours agoमुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…
Uttarakhand4 hours agoउत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Uttarakhand8 hours agoदेहरादून में देर रात बड़े पैमाने पर हुए पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, यहाँ देखें पूरी सूची…
almora2 hours agoAlmora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला
Cricket6 hours agoAUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI







































