Dehradun
अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

देहरादून: उत्तराखंड में हुए बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आखिरकार न्याय की जीत हुई है। आज न्यायालय ने इस मामले में तीनों दोषियों पुलकित आर्य, सौरभ भगोली और अंकित गुप्ता को सख्त आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले ने न केवल अंकिता के परिवार को एक बड़ी राहत दी है, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता में यह भरोसा भी मजबूत किया है कि कानून और सरकार न्याय दिलाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
प्रारंभिक कार्रवाई में ही दिखी सरकार की गंभीरता
इस जघन्य अपराध के सामने आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने तत्परता दिखाई। आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जो इस बात का स्पष्ट संकेत था कि सरकार इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई या रसूख बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही, एसआईटी का गठन कर निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की गई, जिससे सबूत मजबूत हुए और चार्जशीट ठोस बनी।
न्याय की प्रक्रिया रही तेज, पारदर्शी और प्रभावी
अंकिता के परिजनों की मांग पर तीन बार वकील बदला गया, जिससे उन्हें पूरा विश्वास रहे कि उनकी बात पूरी तरह से न्यायालय में रखी जाए। करीब 100 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जो इस केस को मजबूत बनाने में निर्णायक साबित हुए। मामले को गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज कर कानूनी धाराओं को और सख्त किया गया, जिससे आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की राह प्रशस्त हुई।
रसूखदारों के खिलाफ कड़ा रुख
इस केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य एक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता था। लेकिन सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी दबाव या राजनीतिक प्रभाव जांच या न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। यही वजह है कि आज जब दोषियों को सजा सुनाई गई, तो यह केवल अंकिता के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक न्याय की मिसाल बन गई।
सस्ती राजनीति करने वालों को जनता ने नकारा
इस संवेदनशील प्रकरण में जब सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही थी, तब कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे थे। कुछ छुटभैये नेता न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाकर और जनता को भड़काने की साजिश रचकर वे अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहते थे। लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता ने न सिर्फ ऐसे लोगों की सच्चाई को पहचाना, बल्कि उन्हें सिरे से नकार दिया। सरकार के पारदर्शी और निष्पक्ष रवैये ने इनकी दाल गलने नहीं दी, और आज का फैसला इस बात का प्रमाण है कि राजनीति नहीं, केवल न्याय की जीत हुई है।
सरकार का संकल्प और जनता का भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला हमारी बेटियों की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आगे भी ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
अंकिता को मिला न्याय, यही नया उत्तराखंड है
अंकिता भंडारी को आज न्याय मिला है, यह न्याय केवल एक बेटी के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों के लिए है। इस पूरे घटनाक्रम में उत्तराखंड सरकार की भूमिका न सिर्फ सक्रिय रही, बल्कि उदाहरण पेश करने वाली भी रही। तेज, पारदर्शी और सशक्त न्यायिक प्रक्रिया से यह स्पष्ट हो गया है कि अब अपराधी कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। यह उत्तराखंड की नई तस्वीर है, एक ऐसा प्रदेश जहां न्याय सर्वोपरि है और सरकार जनविश्वास की कसौटी पर खरी उतरती है।
#AnkitaBhandariMurderCase #UttarakhandJusticeNews
Dehradun
जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज
मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है।

सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों एवं नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
big news
Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Uttarakhand mausam update : उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट होने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण, तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून( IMD Dehradun ) ने राज्य के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से 13 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है।
Uttarakhand mausam update: इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावनाएं
मौसम विभाग देहरादून ( IMD Dehradun ) की तरफ से उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिले समेत कुमाऊं के पिथौरागढ़ में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इन जिलों के 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले इलाकों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद राज्य में शीत लहर बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही हैं।
IMD Dehradun: 13 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग की और से 13 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक भी मौसम फिलहाल शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
प्रदेश की राजधानी देहरादून में इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देहरादून के सामान ही 9° डिग्री सेल्सियस है। उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके आलावा काशीपुर का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। कुमाऊं का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हल्द्वानी में भी तापमान राजधानी देहरादून जितना ही है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है।
FAQs
देहरादून में आज का तापमान कितना है?
देहरादून का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया जा रहा है।
हरिद्वार का तापमान कितना है?
हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 9°C है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।
पिथौरागढ़ में बर्फबारी कब होगी ?
IMD के अनुसार पिथौरागढ़ में आज 3200 मी. के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में तेज गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में तापमान कब से गिरना शुरू होगा?
उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट शुरू होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड और बढ़ सकती है।
हल्द्वानी का मौसम कैसा है?
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 11°C है। यहां ठंड लगातार बढ़ रही है।
Dehradun
सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने मुलाकात कर फ्लैग लगाया।
देशभर में मना जा रहा सशस्त्र सेना झंडा दिवस
देशभर में आज सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देहरादून में लोक भवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात कर उन्हें फ्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा कोष में सहयोग राशि देते हुए प्रदेशवासियों से भी अंशदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने दी सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य भूमि है और हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों की अधिक से अधिक सहायता की जाए।
big news22 hours agoCDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
big news5 hours agoPithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
Pauri2 hours agoपौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात
uttarakhand weather3 hours agouttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand1 hour agoगोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…
धर्म-कर्म1 hour agoवृषभ राशिफल 9 दिसंबर 2025 : इस राशि के जातक आज रहें सावधान, वरना हो सकता है नुकसान












































