Punjab
चंडीगढ़ में बजा सायरन, पठानकोट एयरबेस के पास ड्रोन अटैक नाकाम, स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद; सेना और प्रशासन अलर्ट पर….

चंडीगढ़: पाकिस्तान ने वीरवार देर रात पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, कपूरथला और जालंधर में एक के बाद एक कई ड्रोन हमले किए। भारतीय डिफेंस सिस्टम की सक्रियता से सभी ड्रोन तत्काल नष्ट कर दिए गए, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। हमलों के बाद पूरे राज्य में ब्लैकआउट कर दिया गया और कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

जालंधर के सुरानस्सी में सेना के आयुध डिपो को निशाना बनाने की कोशिश हुई, वहीं पठानकोट एयरबेस और मामून कैंट के आसपास जोरदार धमाके सुनाई दिए। बठिंडा के तुंगवाली और बीड़ तालाब गांवों में ड्रोन मिसाइल के टुकड़े खेतों में गिरे मिले हैं। धमाकों से लोगों के घरों की खिड़कियां और सामान टूट गए। कई लोगों ने रात डर के साए में घरों से बाहर बिताई।
फरीदकोट में इंटरनेट बंद किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में एयर रेड वार्निंग सायरन एक बार फिर से बजाए जा रहे हैं। एयरफोर्स से संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद लोगों को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है। अंबाला में भी वायुसेना स्टेशन पर खतरे का अलर्ट जारी हुआ है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
वहीं डेरा ब्यास राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने 11 मई को होने वाला सत्संग रद्द कर दिया है। अगली तारीख 18 मई तय की गई है, लेकिन इसकी पुष्टि बाद में होगी।
चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत बहलाना में नई पुलिस चौकी बनाई है। इसमें दो एएसआई और 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पावर स्टेशन और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर बिजली और पानी की आपूर्ति हर हाल में सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज सभी कैबिनेट मंत्री बॉर्डर जिलों में जाकर हॉस्पिटल, फायर स्टेशन, राशन और इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण करेंगे।
गुरदासपुर: मंत्री लालचंद कटारूचक्क, डॉ. रवजोत सिंह
अमृतसर: कुलदीप धालीवाल, मोहिंदर भगत
तरनतारन: लालजीत भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ
फिरोजपुर: गुरमीत सिंह खुड्डियां, हरदीप मुंडियां
फाजिल्का: डॉ. बलजीत कौर, तरुणप्रीत सोंध
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। सेना पूरी तरह से तैनात और सक्षम है।
#DroneAttackAttempt #PathankotAirbase #ChandigarhSirenAlert #InternetShutdownFerozepur #PunjabSchoolsClosed
Punjab
पंजाब में बाढ़ का कहर: आठ जिले जलमग्न, रावी के उफान से कई इलाकों में हालात गंभीर

चंडीगढ़/पठानकोट। पंजाब के आठ जिले इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। रावी दरिया में अचानक आए उफान ने बुधवार को तबाही मचा दी, जब पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के चार गेट टूट गए, जिससे वहां तैनात 50 कर्मचारी फंस गए। राहत की बात यह रही कि सभी को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

381 छात्र और 70 शिक्षक भी फंसे, राहत कार्य से सुरक्षित बाहर निकाला गया
इधर, गुरदासपुर जिले के दबुड़ी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भी खतरा बढ़ गया था, जहां रातभर 381 छात्र और 70 शिक्षक बाढ़ के पानी से घिरे रहे। राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

श्री करतारपुर कॉरिडोर भी बाढ़ से प्रभावित
इस प्राकृतिक आपदा का असर पाकिस्तान के हिस्से में बहने वाले रावी दरिया पर भी साफ दिखाई दिया। बाढ़ के पानी ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे और करतारपुर कॉरिडोर को अपनी चपेट में ले लिया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने जानकारी दी कि पाकिस्तान से मिली सूचना के अनुसार दरबार साहिब के मुख्य परिसर में कई फीट तक पानी भर गया है।
प्रशासन और एजेंसियां अलर्ट मोड में
बाढ़ से प्रभावित जिलों में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। राज्य सरकार और राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, होशियारपुर, रोपड़, तरनतारन और अमृतसर जिलों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान
ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है और सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशनों में बाधाएं भी आ रही हैं।
Punjab
21 अर्थियां, एक सवाल – कब थमेगा ज़हरीली शराब का खेल ?

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इस हृदयविदारक त्रासदी से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। किसी का बेटा छिन गया, किसी के सिर से पिता का साया उठ गया और कई महिलाएं विधवा हो गईं। मजीठा में हर गली, हर घर में आंसुओं का सैलाब बह रहा है।
मरने वालों में गांव मराड़ी कला, पतालपुरी, थरैयावा, भंगाली कला, तलवंडी कुम्मन और करनाला के निवासी शामिल हैं। मृतकों की पहचान मेजर सिंह, परमजीत सिंह, तसबीर सिंह, सरबजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, रोमी, गंजू राम, करनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, इकबाल सिंह, रमनदीप सिंह, रोबिनजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजा, अमरपाल सिंह, काका, गगन, सतपाल सिंह और जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
वहीं 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस भयावह घटना के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह और थाना प्रभारी अवतार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं – साहिब सिंह, प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह, निंदर कौर, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला, सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू, लुधियाना के साहिल केमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार। जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन 600 किलो मेथेनॉल मंगवाकर इस जहरीली शराब को तैयार किया गया था।
मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मजीठा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, एक सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और जरूरतों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “इस शराब कांड में जो भी दोषी हैं, चाहे कितने भी बड़े नाम क्यों न हों, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनके हलके में यह सब हो रहा है और वह खुद ड्रग्स केस में जमानत पर हैं।”
वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें सरकार की गलत नीतियों का नतीजा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगी शराब बेच रही है, जिससे गरीब वर्ग सस्ती लेकिन जानलेवा शराब पीने को मजबूर है।
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, “हर दिन यह कहा जा रहा है कि नशा खत्म हो गया, लेकिन सच्चाई सामने है।” उन्होंने एक्साइज मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
#MajithaLiquorTragedy #AmritsarPoisonousAlcohol #PunjabHoochDeaths #BhagwantMannAnnouncement #IllegalMethanolLiquor
National
चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश नाकाम, RDX और टाइम बम के साथ दो आतंकी गिरफ्तार…

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को एक बार फिर से दहलाने की बड़ी साजिश को पुलिस की मुस्तैदी ने नाकाम कर दिया। आतंकियों के इशारे पर काम कर रहे दो बदमाश RDX और टाइम बम लेकर शहर में दाखिल हुए थे, लेकिन क्राइम ब्रांच ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उन्हें सेक्टर-39 की जीरी मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश अमेरिका में बैठे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैप्पी पसिया के इशारे पर काम कर रहे थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, टाइम बम और विस्फोटक (RDX) बरामद हुआ है। यह ऑपरेशन एसपी जसबीर सिंह के नेतृत्व में और इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इनपुट दिया था कि आतंकी हैप्पी पसिया चंडीगढ़ के साउथ एरिया के किसी थाने को उड़ाने की साजिश रच रहा है। इस अलर्ट के बाद सभी थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
हैप्पी पसिया और पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा पहले भी 9 सितंबर 2024 को सेक्टर-10 की कोठी नंबर-575 पर हैंड ग्रेनेड हमला करवा चुके हैं। यह कोठी एनआरआई रमेश मल्होत्रा की है। उस हमले की जिम्मेदारी भी हैप्पी पसिया ने ली थी।
सितंबर 2024 से अब तक पंजाब और चंडीगढ़ में 15 से ज्यादा ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। इनमें प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
23 नवंबर 2024: अजनाला पुलिस स्टेशन के पास विस्फोटक प्लांट
29 नवंबर: अमृतसर के गुरबख्श नगर में पुलिस चौकी पर हमला
2 दिसंबर: नवांशहर, 4 व 13 दिसंबर:** मजीठा और बटाला पर हमले
17 दिसंबर: अमृतसर के इसलामाबाद थाने पर BKI का हमला
16 मार्च 2025: यूट्यूबर रोजर संधू पर हमला
8 अप्रैल 2025: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक
गौरतलब है कि गैंगस्टर हैप्पी पसिया को अप्रैल 2025 में अमेरिका में FBI और इमीग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार किया था, बावजूद इसके उसके नेटवर्क के लोग भारत में सक्रिय हैं और लगातार आतंकी हमलों की साजिश रच रहे हैं।
पुलिस ने कहा है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं। शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं।
#ChandigarhTerrorPlot, #HappyPassia, #RDXandTimeBomb, #GrenadeAttacksinPunjab, #CrimeBranchOperation
Dehradun23 hours agoPM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
Nainital3 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Breakingnews22 hours agoवोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान
Udham Singh Nagar21 hours agoकाशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद
Cricket4 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Uttarakhand3 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Udham Singh Nagar2 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल






































