Dehradun
राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

नैनीताल: शुक्रवार को राजभवन नैनीताल में गोवा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों से संवाद किया और पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस को प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ ही हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते है।

Dehradun
पुलिस महानिदेशक की राज्यपाल से मुलाकात, शीतकालीन चारधाम यात्रा, कुम्भ मेला 2027 पर विशेष चर्चा

डीजीपी दीपम सेठ ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा तैयारियों पर विशेष फोकस
राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक से आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए, पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक का उपयोग और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय
राज्यपाल ने शीतकालीन चारधाम यात्रा पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कठिन मौसम और पहाड़ी रास्तों को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।
साइबर अपराधों पर रोक: वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने पर जोर
राज्यपाल ने कहा कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने निर्देश दिया कि साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा नियमों से परिचित हो सकें।
नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर चर्चा
भेंट के दौरान राज्यपाल ने नए लागू हुए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को भी नए कानूनों की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके।
Uttarakhand
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल का सैनिकों को नमन, कहा सैनिक देश की सबसे बड़ी सम्पति

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल ने सैनिकों और उनके परिवारों को किया नमन
देहरादून: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ये दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है।
सैनिकों की वीरता और समर्पण को याद करने का दिवस
राज्यपाल ने कहा कि “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हमें हमारे वीर जवानों की अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण का स्मरण कराता है।” उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने वाले जवानों के कारण ही देशवासी सुरक्षित तरीके से अपना जीवन जी पाते हैं।
सैनिक, देश की सबसे बड़ी संपत्ति
उन्होंने आगे कहा कि वीर सैनिक किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं।
उनके निरंतर प्रयास, तपस्या और बलिदान से ही देश सुरक्षित, अखंड और सशक्त बना रहता है।
इसी कारण, यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग समर्पित करने का अवसर भी प्रदान करता है।
राज्यपाल ने किया योगदान का आह्वान
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी नागरिक अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सशस्त्र सेना कल्याण कोष में योगदान दें। साथ ही, उन्होंने सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के सहयोग में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
Dehradun
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूं तो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, चर्चाओं में रहने के पीछे एक बड़ी वजह और भी है। हरीश रावत अक्सर उत्तराखंडी उत्पादों और व्यंजनों पर आधारित पार्टी को लेकर हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर देते हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज माल्टा पार्टी देते हुए गैरसैण माल्टा प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजित प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों के लिए इनाम भी रखा। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार दिए।
कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए
हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी माल्टा केवल सात रुपए समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद इसका समर्थन मूल्य 25 रुपए किया जाएगा। इसे मध्य हिमालय क्षेत्र के किसानों की आर्थिक की में इजाफा होगा।
गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर किया कटाक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बिना नाम लिए ही बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब लोग धर्म का उपयोग करके सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर्म को मिलाकर सफलता का मंत्र बताते हैं। जो हमारे नौनिहालों के लिए सफलता का प्रतीक बन सकता है।
big news13 hours agoIMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट, प्लान देखकर ही निकलें बाहर
धर्म-कर्म10 hours agoWinter Chardham Yatra : अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद
big news10 hours agoUKSSSC Paper Leak : सीबीआई कोर्ट ने खारिच की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका
Uttarakhand5 hours agoसशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल का सैनिकों को नमन, कहा सैनिक देश की सबसे बड़ी सम्पति
Dehradun7 hours agoDehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?
Dehradun5 hours agoपूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए
Dehradun14 hours agoसीएम धामी के औचक निरीक्षण के बाद बदली ISBT की तस्वीर, सफाई से लेकर व्यवस्थाएं हुई चकाचक
big news12 hours agoUttarakhand : किसानों के लिए अच्छी खबर, गन्ना मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी




































