Breakingnews
ब्रेकिंग: देहरादून हरिद्वार हाईवे पर अनियंत्रित होकर लोडर पलटी, मौके पर पहुंची पुलिस।
देहरादून/डोईवाला – देहरादून हरिद्वार हाईवे पर माजरी में सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई लोडर गाड़ी। ड्राइवर को आई मामूली चोट। गणेश विसर्जन के लिए कुछ लोगों को लेकर हरिद्वार जा रही थीं गाड़ी।
माजरी में गाड़ी का टायर पंचर होने से हुआ हादसा। लाल तप्पड़ पुलिस चौकी इंचार्ज विकेंद्र चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे मौके पर। गाड़ी को सड़क से हटाकर साइड करने का प्रयास जारी ताकि सड़क पर ना लगे जाम।
Breakingnews
लूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी

Dehradun News : देहरादून में बीते दिनों सामने आए 14 लाख लूट कांड मामले को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर अब बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। आज बजरंग दल के कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
Table of Contents
लूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल
देहरादून में सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की।

SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वयं मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन स्वीकार करें। प्रदर्शनकारी अपनी शिकायत और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध सीधे एसएसपी के सामने दर्ज कराना चाहते हैं।
एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर कार्यकर्ता अड़े हुए हैं। पुलिस कार्यालय में जारी प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी होने तक मौके पर डटे हुए हैं।
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

Chamoli News : विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पंच पूजाओं के दूसरे दिन श्री आदि केदारेश्वर मंदिर और आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब 16 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारी है।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर
शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे बद्रीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आदि केदारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान को पके चावलों का भोग लगाया गया। आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
दोपहर 2:30 बजे आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और वहां के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के नायब रावल, धर्माधिकारी, पुजारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

14 नवंबर को पंच पूजाओं के तीसरे दिन होगी खड्ग-पुस्तक पूजा
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, 14 नवंबर को पंच पूजाओं के तीसरे दिन खड्ग-पुस्तक पूजा होगी। इसके साथ ही वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद कर दिया जाएगा। 15 नवंबर को मां लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के मंदिर में विराजमान होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
16 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
इसके बाद 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा।
Breakingnews
उत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में कार्यरत था।
Table of Contents
फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 23 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य ने यमकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महाविद्यालय में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी पर कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था।
प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ की थी कानूनी कार्रवाई की मांग
बता दें कि प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर यमकेश्वर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता और गहनता से जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
Breakingnews17 hours agoऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
Breakingnews12 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews17 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Breakingnews16 hours agoशीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट






































