Breakingnews
सत्र के तीसरे दिन विपक्ष बैठा धरने पर, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पर भर्ती गड़बड़ी का लगाया आरोप।

देहरादून – विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायक विधानसभा स्थित बनी सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए।
खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में भर्ती गड़बड़ी का आरोप लगाया। भुवन कापड़ी ने यह सवाल कल सदन में भी उठाया था लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद आज कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए।
उनका कहना है कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में फर्जीवाड़ा कर भर्तियां की जा रही है। सरकार इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराएं। उनका आरोप है कि यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है जो योग्य युवा हैं उनको रोजगार नहीं मिल रहा और तमाम युवाओं को धन बल के आधार पर नौकरी दी जा रही है। इसके साथ में भुवन कापड़ी ने उत्तराखंड विधानसभा में भर्ती पर भी सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिना विज्ञप्ति जारी की सैकड़ों पदों पर भर्ती की गई है जिस की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
Breakingnews
उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर

Uttarakhand News : उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। देहरादून से लेकर ऊधम सिंह नगर तक प्रशासन का सख्त अभियान चला। कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए और साफ संदेश दिया गया है कि अब नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई।
Table of Contents
उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन
सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। देहरादून और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में बिना अनुमति और तय ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
देहरादून में पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान 43 धार्मिक स्थलों से नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए लाउडस्पीकर हटाए गए।
वहीं ऊधम सिंह नगर में भी एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई। खटीमा में चार मस्जिदों से सात लाउडस्पीकर हटाए गए, जबकि खटीमा और किच्छा में पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान भी किए गए।

10 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘साइलेंस आवर’
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘साइलेंस आवर’ का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि ये अभियान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाया गया है। साथ ही भविष्य में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धामी सरकार का संदेश साफ कानून सबके लिए बराबर
“धामी सरकार का संदेश साफ है—कानून सबके लिए बराबर है। चाहे कोई भी हो, ध्वनि प्रदूषण के नियम तोड़े तो कार्रवाई तय है।” ध्वनि प्रदूषण पर लगाम और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और कितने जिलों तक पहुंचता है। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए जनमंच टीवी के साथ और हमारे पेज को फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।
Breakingnews
Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

Earthquake in Uttarkashi : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के कारण धरती डोली है। उत्तरकाशी में गुरुवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
Table of Contents
उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में जैसे ही धरती कांपी।
लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के कारण एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटके कुछ ही सेकंड तक रहे और जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग गांव के जंगलों में स्थित था।

भूकंप की गहराई जमीन से करीब 7 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जबकि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। कम तीव्रता होने के कारण जिले के अन्य हिस्सों में इसका असर सीमित रहा।
लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। सभी संबंधित तहसीलों, पुलिस थानों और विभागों से संपर्क कर हालात की जानकारी जुटाई गई।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से जिले में कहीं भी जनहानि, भवनों को नुकसान या किसी अन्य प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
- दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
- ‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
- उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
- टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Udham Singh Nagar19 hours agoकोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
Cricket18 hours agoटेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Breakingnews21 hours agoEarthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
Accident21 hours agoरूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Breakingnews17 hours agoउत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
Cricket16 hours ago‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
Dehradun15 hours agoदिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद






































