Breakingnews
सीएम धामी ने मसूरी विंटर कार्निवाल साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।
Breakingnews
पौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Pauri News : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कहीं गुलदार की दहशत है तो कहीं हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। इस बीच भालू के हमलों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक के चरेख गांव का है, जहां भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
पौड़ी गढ़वाल के चरेख गांव निवासी अंजना देवी पत्नी बनवीर सिंह बीते रोज गांव के नजदीक जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और पत्थर फेंककर भालू को भगाने का प्रयास किया। महिलाओं के विरोध के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक अंजना देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने तोड़ा दम
घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह रावत ने महिला की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि अंजना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों में भालू की दहशत बनी हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती सक्रियता पर रोक लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
गौरतलब है कि ठंड की शुरुआत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। भालुओं के हमलों ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच जंगलों में घास और लकड़ी लेने जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Breakingnews
देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार

Dehradun News : देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस गतिविधि का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालिका को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कूल के पास संचालित सनराइज स्पा सेंटर में स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और AHTU की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में अचानक छापेमारी की।
स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3,740 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में स्पा संचालिका द्वारा ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर देह व्यापार संचालित किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका को किया गिरफ्तार
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रायपुर थाने में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और इनमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews
पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आजज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
Table of Contents
पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
हालांकि, 16 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यह सिलसिला 20 नवंबर तक जारी रह सकता है। मौसम शुष्क रहने के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
सुबह और शाम रहेगा ठंड का एहसास
गौरतलब है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में देहरादून में गर्मी ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 10 नवंबर को दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
ऐसे में नवंबर के मध्य में भी दिन के समय गर्मी का एहसास बना रह सकता है, जबकि सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर महसूस होगा।
Breakingnews22 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews4 hours agoप्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Breakingnews2 hours agoदेहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
Breakingnews3 hours agoपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
Breakingnews2 hours agoपौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश






































