Breakingnews
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जवानों से मुलाकात कर दीपावली की दी शुभकामनाएं

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में शनिवार को देहरादून में तैनात सेना की विभिन्न यूनिट के जवानों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल ने जवानों के साथ स्वल्पाहार भी किया।

उन्होंने जवानों से बेहद आत्मीयता से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। जवानों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज अपने विस्तारित परिवार से मिलकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने सेना में अपने सेवाकाल को याद करते हुए कहा सभी जवान उनके विस्तारित परिवार के रूप में हैं। उन्होंने सेना के जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओत-प्रोत हमारे जवान सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ देश के सजग प्रहरी के रूप में हमारी हर समय देखभाल करते हैं। वे हमेशा अपने परिवारों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं, अपने सभी जवानो पर हमें गर्व की अनुभूति होती है। राज्यपाल को अपने बीच में पाकर सभी जवान गदगद दिखे। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर अनिरबान दत्ता सहित विभिन्न यूनिट के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Breakingnews
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच, गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना

Uttarakhand Politics : राज्य की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव कर सरकार को चेतावनी दी कि अगर राज्य की कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तथा लगातार हो रही हत्याओं पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी।
Table of Contents
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच
ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते राज्यभर में लगातार हो रही निर्मम हत्याओं के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालते हुए पुलिस मुख्यालय का घेराव करते हुए पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए उत्तराखंड में दिन-दहाड़े हो रहे हत्याकांडों एवं बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन
पुलिस मुख्यालय घेराव के उपरान्त पुलिस महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि विगत कुछ समय से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जनपदों में दिन-दहाड़े घटित हो रही हत्या और गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा व चिंता का वातावरण व्याप्त है।

उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय और देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी और अन्य महानगरों में हाल के दिनों में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं से आम नागरिकों में भय, असुरक्षा एवं आक्रोश का वातावरण व्याप्त है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून का भय नगण्य होता प्रतीत हो रहा है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं, अपितु राज्य की सामाजिक शांति व नागरिकों के विश्वास को भी प्रभावित कर रही हैं।
गणेश गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य की कानून-व्यवस्था की ये स्थिति अत्यंत चिंताजनक और अस्वीकार्य है। राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है।

इसका ताजा उदाहरण विगत 15 दिन के अन्दर राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जिलों में दिन दहाड़े 5 जघन्य हत्याकांड की घटनायें हैं। पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जो कि गम्भीर चिन्ता का विषय है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था में हुआ बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन की तरफ से जारी तबादला सूची में आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड पुलिस में अधिकारियों के बंपर तबादले
उत्तराखंड शासन ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेर बदल किया है. जारी शासनादेश के मुताबिक 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, ये बदलाव प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती के निर्देश
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य की पुलिस व्यवस्था में नई कार्यशैली और सक्रियता देखने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ समय से प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे.
यहाँ देखें तबादला सूची

Tehri Garhwal
DEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी

पिकअप वाहन समाया गंगा नदी में, रेस्क्यू अभियान जारी
देवप्रयाग (DEVPRAYAG): तीनधारा क्षेत्र से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है. जहाँ पर एक पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है. साथ ही SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है.
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग के अगत्यमुनी क्षेत्र में खाई में गिरा युवक, पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
तीनधारा में पिकअप वाहन हादसे का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक, देवप्रयाग के नजदीक तीन धारा क्षेत्र में एक वाहन में पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो कर गंगा में समा गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया.
SDRF का सर्च अभियान जारी
घटना के बाद, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. फिलहाल, राफ्ट और डीप डाइविंग तकनीक की मदद से नदी में तलाश की जा रही है. लेकिन, अभी तक सवार लोगों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.
Cricket15 hours agoआयरलैंड बनाम ओमान ड्रीम 11 प्रेडिक्शन – एक्सपर्ट एनालिसिस + 11 जीत दिलाने वाले टिप्स…
Uttarakhand22 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..
big news4 hours agoकौन हैं IPS प्रमेंद्र डोभाल ?, जिन्हें सौंपी गई राजधानी देहरादून की कमान, जानें यहां
Cricket8 hours agoENG vs SCO Dream11 Prediction Match 23 : पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम…
Chamoli6 hours agoस्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारम्भ
Haridwar3 hours agoमहाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य विभाग, निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी
Cricket6 hours agoन्यूज़ीलैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप-डी का अहम मुकाबला आज , जाने स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स…
Kotdwar23 hours agoलालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को कोर्ट से मंजूरी, 18 गांवों के 40 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ






































