Breakingnews
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 40 लोगों को लेकर सीएम धामी गंभीर, वर्चुअल माध्यम से कर रहे हैं निगरानी।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं |मुख्यमंत्री धामी ने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं राहत एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन तथा टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं |

बुधवार को एक कार्यक्रम में इंदौर, मध्य प्रदेश में होने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कमिश्नर गढ़वाल तथा आईजी गढ़वाल से निरंतर संपर्क में हैं तथा सिल्क्यारा में संचालित हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की निरंतर अपडेट ले रहे हैं |
इसके साथ ही राहत एवं बचाव के कार्यों में लगी एजेंसियों से भी मुख्यमंत्री हर पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने युद्ध स्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं राहत एवं बचाव एजेंसियों का हौसला बढ़ाया | मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हमारे समक्ष बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है जिसका सामना हमें पूरी हिम्मत, हौसले और धैर्य से सफलतापूर्वक करना है | राज्य सरकार, प्रशासन के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों एवं केंद्र सरकार का हमें इसमें पूरा सहयोग मिल रहा है | केंद्र सरकार एवं केंद्रीय गृह मंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं | आदरणीय प्रधानमंत्री ने स्वयं घटना एवं राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली है |
गौरतलब है कि सिल्क्यारा पोलगांव निर्माणाधीन रोड टनल में भूस्खलन की घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि मौके पर तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं वहां पर कार्य कर रही एजेंसियों से निरन्तर समन्वय बनाकर रखें, राहत सामग्री की किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर, शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन द्वारा सिल्क्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत एवं बचाव के कार्य तेजी से चल रहे हैं।
Breakingnews
सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं

Uttarakhand News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज वाले बयान के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।
सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं ना कि नमाज पढ़ने के लिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

नमाज़ निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए – सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।
अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।
Breakingnews
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत

Nainital Accident : इस वक्त की बड़ी खबर नैनीताल से सामने आ रही है। यहां भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग भीषण सड़क हादसा हो गया। कार खाई में गिरने के कारण पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
नैनीताल में भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार
नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा (Nainital Accident) हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। रेस्क्यू टीम घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही। मामले की जांच जारी है।
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है “नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को ये असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन और SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

हादसे में मारे गए लोगों का विवरण
1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34
इनपुट – ललित जोशी (संवाददाता नैनीताल)
Breakingnews
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस

cockroach janata party kya hai : देश में इन दिनों हर ओर कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है। महज पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 90 लाख फॉलोअर्स पाने वाली इस पार्टी के बारे में हर कोई जानने के लिए उत्सुक है। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आ रहा कि ये कॉकरोच जनता पार्टी है क्या और किसने बनाई कैसे इतनी फेमस हो गई तो आईए हम आपको बताते हैं।
Table of Contents
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ? (cockroach janata party kya hai)
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। जिसके बाद इस बयान के विरोध में एक पार्टी जिसका नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बन गई।

इंस्टाग्राम हैंडल पर हैं 9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स
देखते ही देखते अब कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल (cockroach janata party instagram account) पर 9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर अगर भाजपा की बात करें तो इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 87 लाख और कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर हैं।
किसने बनाई cockroach janata party ?
अब बात करते हैं कि आखिर ये पार्टी किसने बनाई – तो आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाई है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ जबकि पार्टी ज्वाइन करने के लिए योग्यता …
- 1. पहली- बेरोजगारी.
- 2. दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो.
- 3. तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत.
- 4. चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता. है
सोशल मीडिया पर CJP vs BJP की छिड़ी बहस
इस पार्टी के बनने के सिर्फ पांच दिन में ही 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स होने के बाद बहस और भी तेज हो गई। लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं खासकर युवा सपोर्ट कर रहे हैं। इस पार्टी के बनने के बाद एक और बहस छिड़ गई है तो cjp vs bjp की।

लोगों का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी आने वाले चुनावों में बीजेपी को टक्कर दे सकती है। ये भले ही जीते ना लेकिन वोट आसानी से काट सकती है। ऐसा लोग इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि इसने अपना मेनीफेस्टों भी जारी किया है।
FAQs – cockroach janata party kya hai
Q1. कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) क्या है?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ राजनीतिक/व्यंग्यात्मक अभियान है, जिसने कम समय में युवाओं के बीच काफी चर्चा बटोरी है।
Q2. कॉकरोच जनता पार्टी किसने बनाई?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी को महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने शुरू किया है।
Q3. कॉकरोच जनता पार्टी इतनी जल्दी वायरल कैसे हुई?
पार्टी ने बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और सोशल मीडिया ट्रेंड्स से जुड़े कंटेंट के कारण तेज़ी से लोकप्रियता हासिल की। मीम्स और रील्स ने इसकी पहुंच बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।
Q4. कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 9 मिलियन (90 लाख) से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
Q5. कॉकरोच जनता पार्टी का नारा क्या है?
इस पार्टी का नारा बताया जाता है:
“Secular, Socialist, Democratic, Lazy”
Q6. कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की योग्यता क्या बताई गई है?
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार इसमें बेरोजगारी, आलसी होना, ऑनलाइन रहने की आदत और प्रोफेशनली भड़ास निकालने जैसी बातें मजाकिया/व्यंग्यात्मक तरीके से बताई गई हैं।
big news10 hours agoपुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट
Cricket10 hours agoLSG vs PBKS Dream11 Team Prediction IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Business8 hours agoM R Maniveni Foods IPO 2026: क्या निवेशकों को करना चाहिए Apply? जानिए GMP, Price Band, Financials और Risks..
Ramnagar8 hours agoबैलपड़ाव में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लगाए हत्या के आरोप
Chamoli4 hours agoलोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Rishikesh8 hours agoऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी
Haridwar7 hours agoभीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम
Breakingnews4 hours agoसीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं





































