Breakingnews
अनुभवी कर्मचारी नही बैठ रहे थे शासनादेश के हिसाब से फिट, 18 साल की सेवा के बाद दिखाया बाहर का रस्ता।

रुद्रप्रयाग –डीडीएमए में चार कर्मचारियों को 18 साल की सेवा के बाद हटाया एक तरफ आपदा प्रबंधन विभाग में अनुभवी लोगों की कमी हमेशा महसूस की जाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीडीएमए) रुद्रप्रयाग में बीते 18 वर्षों से अनुबंध पर तैनात चार कर्मियों को सिर्फ इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि अब वह संशोधित शासनादेश के हिसाब से फिट नहीं बैठते हैं, जबकि विभाग में अधिकतर कर्मचारी अनुबंध या आउटसोर्स पर कार्य कर रहे हैं।
ऐसे में इन कर्मचारियों ने अब सचिव आपदा प्रबंधन को पत्र लिखकर उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने की मांग की है। एक तरफ आपदा प्रबंधन विभाग में अनुभवी लोगों की कमी हमेशा महसूस की जाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
डीडीएमए रुद्रप्रयाग में वर्ष 2005 से तैनात ड्यूटी प्रभारी संतोष प्रकाश नौडियाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार और अरविंद पंवार का अनुबंध शासनादेश का हवाला देते हुए समाप्त कर दिया गया। वर्ष 2021 में जारी शासनादेश के अनुसार, पूर्व में सृजित संविदा के ऐसे पद, जिनके सापेक्ष वर्तमान में कोई संविदा कर्मी कार्यरत है, वह तब तक कार्य करता रहेगा, जब तक की उसकी अनुबंध अवधि समाप्त नहीं हो जाती, जबकि इस शासनादेश के लागू होने के बाद भी संबंधित कार्मिकों की वर्ष 2022 में अनुबंध की अवधि एक साल बढ़ाई गई थी।
Breakingnews
WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह

WhatsApp Web Scam : अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की साइबर सुरक्षा यूनिट ने WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर यूजर्स को सतर्क किया है। दरअसल, दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp लॉगिन करके उसे लॉगआउट करना भूलना आपकी निजी जानकारी को जोखिम में डाल सकता है। इससे न सिर्फ आपकी चैट और कॉन्टैक्ट तक दूसरे लोगों की पहुंच हो सकती है, बल्कि आपके अकाउंट के जरिए परिचितों को ठगी का शिकार बनाने की आशंका भी रहती है।
Table of Contents
WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय क्यों बरतें सावधानी?
I4C के मुताबिक, सार्वजनिक और साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता जरूरी है। यदि आप किसी दूसरे सिस्टम पर अपना अकाउंट लॉगिन छोड़ देते हैं, तो उस कंप्यूटर का अगला इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति आपकी बातचीत और ग्रुप की जानकारी देख सकता है। इतना ही नहीं, आपके अकाउंट का दुरुपयोग कर दूसरों को मैसेज भेजने और धोखाधड़ी करने की कोशिश भी की जा सकती है।
सिर्फ टैब बंद करना क्यों नहीं है काफी?
अक्सर लोग WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद ब्राउजर बंद कर देते हैं और मान लेते हैं कि अकाउंट लॉगआउट हो गया है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। ब्राउजर का टैब या पूरी विंडो बंद करने से लॉगिन सेशन अपने आप खत्म नहीं होता। ऐसे में उसी कंप्यूटर पर दोबारा WhatsApp Web खोलने पर अकाउंट तक पहुंच संभव हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल पूरा होने के बाद लॉगआउट करना जरूरी है।

किन जगहों पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से बचें?
साइबर कैफे, सार्वजनिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर और ऑफिस के साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचना बेहतर है। इन सिस्टम पर आपकी निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर जोखिम हो सकता है। अगर किसी जरूरी काम के लिए ऐसे कंप्यूटर का इस्तेमाल करना पड़े, तो प्राइवेट या इनकॉग्निटो ब्राउजिंग मोड अपनाएं और काम पूरा होने पर लॉगआउट जरूर करें।
कैसे चेक करें कि आपका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस पर तो नहीं चल रहा?
इसके लिए अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और Linked Devices विकल्प पर जाएं। यहां उन सभी डिवाइस की जानकारी मिलेगी, जिन पर आपका अकाउंट लॉगिन है। अगर कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है, जिसे आप नहीं पहचानते या अब इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे चुनकर तुरंत लॉगआउट कर दें।
WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
- हर बार लॉगआउट करें: दूसरे कंप्यूटर पर काम खत्म होने के बाद WhatsApp Web से खुद लॉगआउट करें।
- साझा कंप्यूटर से दूरी रखें: साइबर कैफे और सार्वजनिक कंप्यूटर पर निजी अकाउंट खोलने से बचें।
- गोपनीय जानकारी न भेजें: साझा सिस्टम पर बैंकिंग, वित्तीय और दफ्तर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
- प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें: मजबूरी में दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp चलाना पड़े तो इनकॉग्निटो मोड अपनाएं।
- अनजान डिवाइस हटाएं: समय-समय पर Linked Devices की जांच करें और गैर-जरूरी डिवाइस को लॉगआउट करें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: मोबाइल, कंप्यूटर और ब्राउजर को अपडेट रखें। अनजान लिंक और संदिग्ध फाइलों से भी बचें।
- WhatsApp Web का इस्तेमाल करना अपने आप में खतरा नहीं है, लेकिन किसी दूसरे के कंप्यूटर पर अकाउंट लॉगिन छोड़ देना आपकी निजी जानकारी और डिजिटल सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए अगली बार WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय लॉगआउट करना न भूलें।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Bageshwar9 hours agoबागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
Uttarakhand11 hours agoमसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट
Kotdwar6 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
Breakingnews4 hours agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह







































