Accident
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं। जिसके बाद सीएम ने प्रेसवार्ता कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी।
कहा कि मजदूरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है साथ ही हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगवाया जा रहा है। जिसकी कल तक पहुंचने की उम्मीद है। टनल के अन्दर पाईप लाईन के भीतर ऑर्गन मशीन का कटर टूटने से रेस्क्यू कार्य प्रभावित हुआ है,तो टनल के ऊपर से होरिजेंटल ड्रिलिंग की जायेगी। पाईप लाईन के अन्दर फंसे कटर को निकलने मे अभी समय लगेगा। इस बीच सेना की भी मदद ली जा रही है। धामी ने कहा कि सभी मजदूर ठीक है। मजदूरों से बात हुई है, वो ठीक है। बताया कि मजदूरों को भोजन पानी समय मिल रहा है।
Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Pauri
पौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम

Pauri News : पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सतपुली थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ बैंड के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर करीब 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना पौड़ी-कोटद्वार रोड पर हुई, जहां जेसीबी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि जेसीबी बेहद गहरी खाई में फंसी हुई थी, जिससे राहत और बचाव कार्य काफी जोखिमभरा हो गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवान रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई में उतरे और जेसीबी तक पहुंचे।
इस हादसे के बाद से इलाके में पसरा मातम
रेस्क्यू टीम ने जेसीबी में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल: दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा..
- KKR vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 70: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…
- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
- जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल: दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा..
- KKR vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 70: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…
- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
- जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
Cricket13 hours agoKKR vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 70: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews16 hours agoब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC
Breakingnews16 hours agoजमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
Cricket16 hours agoMI vs RR Dream11 Team IPL 2026 Match 69: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand15 hours agoनीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
Ramnagar14 hours agoकॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…
Uttarakhand13 hours agoदेहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल: दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा..





































