Politics
सिख सम्मलेन: रूद्रपुर में किया जाएगा विभाजन विभीषिका स्थल का निर्माण,तराई को आबाद करने में सिख समाज का बड़ा योगदान- सीएम धामी

रुद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रूद्रपुर में आयोजित युवा सिक्ख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तराई को आबाद करने में सिक्ख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। प्रथम गुरू गुरूनानक से लेकर दशमेश गुरूओं के आशीर्वाद से यह धरती लगातार कृषि, उद्योग एवं विकास की दृष्टि में लघु भारत का संदेश पूरे विश्व में दे रही है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी से लेकर गुरू तेगबहादुर जी तक समस्त गुरूओं ने राष्ट्र को प्रथम रखा और पूरे राष्ट्र और धर्म को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, इसके लिए उन्होंने कुर्बानिया भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 1947 में देश का विभाजन हुआ और विभाजन विभीषिका पर शहीदों को याद करने, उनकों स्मरण करने के लिए पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने रूद्रपुर में विभाजन विभषिका स्मृति स्थल का निर्माण जल्दी कराये जाने की घोषणा की। आनन्द कारज एक्ट के संबंध में मन्त्रीमण्डल ने जो निर्णय लिया है, उसे जल्दी लागू करने तथा पांच लाख तक किसानों के लोन पर स्टाम्प ड्यूटी की छूट पहले की तरह जारी रखे जाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। वर्ग चार की जो नियमितीकरण की पोलिसी है, उसको अभी आगे बढ़ाया जायेगा। अमृतसर तक के लिए ट्रेन चले, इसके लिए पुनः रेलमंत्री से आग्रह करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 100 से भी ज्यादा बार ब्लड डॉनेट करने वाले जगदीश सिंह गोल्डी, दिलजीत सिंह, हरविन्दर सिंह चुघ को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग, प्रेम व एकजुटता ही है जो हमें विषम परिस्थितियों में भी प्रदेश में निरंतर विकास कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवाभाव के संकल्प का अनुसरण कर के पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहजादों की कुरबानी पर वीर बाल दिवस मनाने का संकल्प लिया था और आज पूरे देश में वीर बालदिवस मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारे सिक्ख भाईयों का देश के विकास में जो योगदान है, उसको शब्दों में व्यक्त कर पाना नामुमकिन है। प्रधानमंत्री मोदी का एक भारत, श्रेष्ठ भारत के ध्येय वाक्य को जीवंत करने का कार्य हमारी सिक्ख परम्परा कर रही है। उन्होने कहा सिक्खों द्वारा नानकमता साहिब के साथ जगह-जगह गुरूद्वारों द्वारा लगंर की व्यवस्था कर श्रद्वालुओं को भोजन कराने का कार्य जिस सेवा भाव से किया जाता है वह सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेत्तव में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है हर उलझे हुए मामलों को सुलझाने का हमारा निरंतर प्रयास रहता है। हम चीजों को उलझानें में नही बल्कि सुलझानें में विश्वास रखते है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करतापुर साहब नानक साहिब में 120 करोड़ की लागत से कोरीडोर की व्यवस्था करने का काम किया है। अफगानिस्तान की तालिबानी हुकुमत से पवित्र गुरूगन्थ साहब को हिन्दुस्तान लाने का कार्य भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। उन्होने कहा प्रधानमंत्री द्वारा जो हमें नो रत्न समर्पित किये गये हैं, उसमें से एक रत्न हमारा गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहब तक बनने वाला रोपवे है, जिससे 19 किमी. की पैदल चलने वाली यात्रा 9 मिनट में पूरी हो जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पश्चात उनके द्वारा राज्य हित में अनके सकारात्मक कदम उठाए गए है। प्रदेश में नकल रोकने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण विरोधी कानून, लैण्ड तथा लव जेहाद के साथ महिलाओं के हित में अनेक निर्णय लिए है और जल्द ही प्रदेश में यूनिर्फाम सिविल कोड लागू किया जायेगा।

इस अवसर पर कैबीनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश बलदेव सिंह ओलख, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, अरविन्द पाण्डे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन गुरविन्दर सिंह चण्डोक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी सहित उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग सरदार इकबाल सिंह, किसाना आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
big news
अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म

Uttarakhand Politics : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बीजेपी में बदलाव दिखने शुरू हो गये हैं। सत्ता के गलियारों में भी इसे लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। राष्टीय अध्यक्ष के दौरे के तुरंत बाद प्रदेश संगठन महामंत्री की विदाई भी कई सवाल खड़े कर रही है।
Table of Contents
अजय कुमार बने राजस्थान के BJP के संगठन महामंत्री
भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष के देहरादून दौरे के बाद उत्तराखंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उत्तराखंड के भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार को राजस्थान भेज दिया गया है। इस कदम को पार्टी जहां एक सामान्य प्रकिया बता रही है तो वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में इस बात की चर्चाएं हो रहीं हैं कि ये संगठन महामंत्री का प्रमोशन है या डिमोशन?
संगठन महामंत्री का प्रमोशन है या डिमोशन?
कुछ का कहना है कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के बाद राज्यस्थान जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिलना प्रमोशन है तो कुछ का कहना है कि लोगों के आक्रोश के कारण ये फैसला लिया गया है। जहां एक ओर कोई इसे बीजेपी की नेक्सट लेवल प्लानिंग बता रहा है तो कोई इसे बीजेपी की घबराहाट के बाद उठाये जा रहे एहतियाती कदम बता रहा है।

रूठे नेता माने और गुटबाजी की चर्चाओं पर भी लगा विराम
बात कुछ भी हो मगर उत्तराखंड में बीजेपी की कई नई तस्वीरें तस्दीक कर रही हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून दौरा केवल औपचारिक तो बिल्कुल नहीं था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान पार्टी के रूठे नेता भी एक मंच पर दिखे। मानो ये संदेश दिया जा रहा हो कि भाजपा में सब कुछ ठीक है। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले तक चल रही गुटबाजी की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।
आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं कई बड़े बदलाव
28 से 30 मई तक देहरादून में प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन किया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। तीन दिनों तक चली बैठकों और मंथन के दौर में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों की मानें तो 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए, जिनका असर संगठन में हो रहे बदलावों के रूप में दिखने भी लगा है। प्रदेश महामंत्री को हटाए जाने के बाद चर्चाएं हैं कि बीजेपी में आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव और देखने को मिल सकते हैं।
Breakingnews
ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में हटाए गए संगठन मंत्री अजय कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद लिया गया फैसला
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड भाजपा संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटा दिया है।
Table of Contents
बीजेपी संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया
उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटा दिया गया है। संगठन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका तबादला राजस्थान कर दिया है। अब अजय कुमार राजस्थान भाजपा के नए संगठन मंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय दौरे के बाद लिया गया फैसला
यह फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तुरंत बाद लिया गया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जल्द ही उत्तराखंड भाजपा के लिए नए संगठन मंत्री की होगी घोषणा
अजय कुमार लंबे समय से उत्तराखंड भाजपा संगठन में अहम भूमिका निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विभिन्न अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित करने का श्रेय दिया जाता है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी जल्द ही उत्तराखंड भाजपा के लिए नए संगठन मंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। फिलहाल नए संगठन मंत्री को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्सुकता बनी हुई है। भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उत्तराखंड भाजपा की कमान संगठन स्तर पर किस नए चेहरे को सौंपी जाती है।
Politics
नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन, बैठकों का दौर जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड

Uttarakhand Politics : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह से ही उनकी बैठकों का दौर जारी है।
Table of Contents
नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन बैठकों का दौर जारी
आज नितिन नवीन की पहली बैठक विधायकों और सांसदों के साथ हुई। बैठक में नितिन नवीन ने सभी विधायकों और सांसदों को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कार्यों की भी समीक्षा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
नीतिन नवीन ने अब तक विधायकों द्वारा क्षेत्र में किए गए कामकाज की समीक्षा भी की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र से 100 बुद्धिजीवी लोगों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए.. इसके साथ ही हारी हुई सीटों पर सांसदों को विशेष फोकस करने को कहा गया है।

बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस करने की कही बात
बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस करने को कहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.. बैठक में विधायकों और सांसदों को गांव में प्रवास करने के साथ-साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।
विधायकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सरकार के द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कार्य विधायकों द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर एक बुकलेट छपाई जाए ताकि घर-घर तक सरकार के कामकाज को पहुंचाया जा सके। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 साल में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की निर्देश दिए गए हैं।
- ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया यात्रा का फीडबैक
- सिडकुल में मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, मेडिकल संचालक फरार, एक गिरफ्तार
- देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
- Hexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
- देहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Cricket17 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
big news21 hours agoTransfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
Dehradun16 hours agoदेहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Breakingnews17 hours agoचंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम
Breakingnews18 hours agoचंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल
Business16 hours agoHexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…
Dehradun15 hours agoदेहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी






































