Bageshwar
सीएम धामी ने पुस्तक मेले का किया शुभारंभ, बुक स्टालों पर जाकर खरीदी पुस्तकें, कहा अन्य क्षेत्रों में भी पुस्तक मेले को दिया जाएगा बढ़ावा।

टनकपुर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय तय कार्यक्रम के तहत आज अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के सीमांत टनकपुर नगर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम टनकपुर से देहरादून के लिए परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई 42 सीटर वोल्वो बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुख्यमंत्री इसी नई बस में सवार होकर द्वितीय पुस्तक मेले के आयोजन स्थल पर पहुंचे। जहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधि विधान से सीमांत क्षेत्र में आयोजित किया जा रहे द्वितीय पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने स्वयं पुस्तक मेले में लगे बुक स्टालों पर जाकर पुस्तकें देखी और खरीदी।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से भेंट वार्ता भी की। कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के पुस्तक मेले भारतीय संस्कृति को संभालने और संरक्षित करने का कार्य करते हैं। हमारी सरकार का प्रयास है कि जिस प्रकार माता पूर्णागिरी की पवित्र भूमि टनकपुर में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पुस्तक मेले के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे कि नई पीढ़ी का परिचय किताबों से हो सके और उन्हें समाज के अन्य पहलुओं को समझने का अवसर इन किताबों के माध्यम से उपलब्ध हो सके।
Bageshwar
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश

Bageshwar News : उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते आज बागेश्वर जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 1 और 2 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बागेश्वर जिले में एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
1 और 2 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना
बारिश के साथ ही अगले दो दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
Bageshwar
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत

Bageshwar Accident : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरे से द्यांगण की ओर जा रही एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे सभी
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के माजियाखेत क्षेत्र में रह रहे थे। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप कुमार की तीन वर्षीय बेटी पूजा को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।
- Dream11 में जीतने वाली टीम कैसे बनाएं? जानिए 10 आसान और असरदार टिप्स
- बड़ी खबर : चंपावत DM के छापे से UPCL में मचा हड़कंप, XEN समेत 6 कर्मचारी गायब
- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, बने सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले गर्वनर
- बड़ी खबर : उत्तराखंड में 20 लाख में बिकती हैं सरकारी नौकरियां, खुद मंत्री करते हैं इनका सौदा
- छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
National24 hours agoAgnipath Yojna 2026: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! देखें लेटेस्ट अपडेट…
Politics24 hours agoविधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन
Cricket22 hours agoENG vs IND 3rd T20I 2026: फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, कप्तान-वाइस कप्तान और मैच प्रेडिक्शन
Udham Singh Nagar19 hours agoछुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Uttarakhand22 hours agoपिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
Dehradun17 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, बने सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले गर्वनर
big news17 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में 20 लाख में बिकती हैं सरकारी नौकरियां, खुद मंत्री करते हैं इनका सौदा
Champawat1 hour agoबड़ी खबर : चंपावत DM के छापे से UPCL में मचा हड़कंप, XEN समेत 6 कर्मचारी गायब





































