Haridwar
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित “वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ” का किया शुभारंभ।

हरिद्वार – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उप राष्ट्रपति ने कहा कि विद्या एवं संस्कारों की तपस्थली में वेद-विज्ञान, संस्कृति महाकुम्भ जैसे वृहद आयोजन में मुझे आमंत्रित करके जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके शिक्षा दर्शन को आत्मसात करने वाली संस्था में स्वयं को पाकर बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।

शनिवार को हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने छात्राओं को .नए लोकसभा भवन का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांशु से कहा कि छात्र-छात्राओं को नई लोकसभा का दर्शन करवाएं, जिससे उन्हें विकसित भारत, बदलते भारत और नए भारत की परिकल्पना से परिचित होने का अवसर मिल सके।

की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित “वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के स्वप्न को साकार करने के साथ ही सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

ज्ञान विज्ञान और संस्कृति पर आधारित चिंतन के महाकुंभ की सराहना
उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैदिक ज्ञान विज्ञान और आर्य परंपरा के प्रसार के लिए एवं सांस्कृतिक सामाजिक परिवर्तन के लिए विभिन्न आंदोलन के स्वामी दयानंद सरस्वती सूत्रधार और प्रवर्तन रहे हैं। कुल 25 मिनट के भाषण में उपराष्ट्रपति ने ज्ञान विज्ञान और संस्कृति पर आधारित चिंतन के महाकुंभ की सराहना की। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक साम्राज्य हमारी नई शिक्षा नीति को पचा नहीं पा रहा है। उनके पाचन क्रिया को ठीक करना होगा और स्वयं मूल्यांकन करते हुए अपने सनातन अस्तित्व को पहचानना होगा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां कुल सवा घंटे रहेंगे। विशेष विमान से वह 10 बजकर 10 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। उद्घाटन सत्र में विद्वत पद संचलन और संबोधन के बाद वह 12 बजकर 15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लोकसभा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने की। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल ले.ज. सेनि गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित “वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के स्वप्न को साकार करने के साथ ही सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि स्वामी दयानन्द सरस्वती ने वेद और भारतीय संस्कृति के उन्नयन के लिए जो संकल्प लिया था उस पुनीत संकल्प को साकार करने के लिए स्वामी श्रद्धानन्द और उनके गुरुकुल की भूमिका न केवल उल्लेखनीय है बल्कि यह प्रेरणादायक भी है। भारतीय ज्ञान परम्परा और वैदिक ज्ञान-विज्ञान के माध्यम से चरित्र निर्माण की दिशा में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय भूमिका रही है। वेद विज्ञान और भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न स्रोतों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ समेकित करते हुए एक समावेशी शिक्षण और अनुसंधान का अंग बनाए जाने के उपाय अकादमिक जगत को खोजने होंगे। हमें अपने पुरातन ज्ञान को आधुनिकता के साथ मिलाना होगा। मुझे विश्वास है कि इस महाकुंभ के चिंतन और मंथन से जो परिणाम निकलेंगे उनकी रोशनी से भारत का उच्च शिक्षा जगत प्रकाशित होगा और उच्च शिक्षा की दशा और दिशा के क्षेत्र में यह आयोजन एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
24 को सेमिनार में होंगे व्याख्यान
कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु ने कहा कि 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित वेद-विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ को तीन सत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 700 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुति के लिए प्राप्त हो चुके हैं।
25 दिसंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केरल के राज्यपाल आरिफ मलिक, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या कार्यक्रम का समापन करेंगे। इस बीच 24 दिसंबर को देश-विदेश के तमाम विद्वानों का सेमिनार में व्याख्यान होगा।
Uttarakhand
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान पर्व पर सोमवार सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।
Table of Contents
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, यही वजह है कि दूर-दराज राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु दान-पुण्य कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि आज ही के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए गंगा दशहरा को मां गंगा का जन्मोत्सव भी कहा जाता है।
हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़
जेठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाने वाला ये पर्व विशेष रूप से हरिद्वार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहाड़ों से निकलकर मां गंगा धरती पर हरिद्वार से ही कल-कल बहती हुई आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर स्नान करने से श्रद्धालुओं को वही पुण्य फल प्राप्त होता है, जो कुंभ स्नान से मिलता है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने, नियमों का पालन करने और गंगा घाटों व शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

इसके साथ ही नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कहा कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि चारधाम यात्रा के चरम पर होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगा को दूषित करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
वहीं गंगा दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते दिखे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हर की पौड़ी से लेकर प्रमुख घाटों और चौराहों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्थाई पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जबकि गंगा में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस, गोताखोर और बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
Haridwar
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

Haridwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद मंदिर ट्रस्टों द्वारा निर्मित मंदिरों के भंडार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षकों की भूमिका निभाई और इस अवसर पर आनंद मंदिर ट्रस्टों का शिलान्यास किया।
Table of Contents
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
सीएम धामी ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा और देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं।
नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अन्य सुरक्षा सेनाओं में सीकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने श्री आनंद मंदिर सेवा, धार्मिक संरक्षण और मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री आनंद मंदिर सेवा, दान और परोपकार की भावना का साजीव प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक, आध्यात्मिक और सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है, जहां देश-विदेश से आने वाले अलौकिक मां गंगा की गोद में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि धाम की सुविधा के लिए मठों के निर्माण कार्य और आगामी कुंभ और चार यात्राओं के दौरान लाखों तीर्थयात्रियों के लिए उपयोगी सिद्धियां होंगी।
कुंभ 2027 को दिव्य बनाने में जुटी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि घाटों के पुनरुद्धार, सड़क व्यवस्था, स्वतंत्रता, जीवंतता और यूनिवर्सल उद्यमों के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि हर क्षमता को सुव्यवस्थित और सुरक्षित अनुभव प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, सृष्टि एवं बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास, काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल लोक कलाकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी केदारखंड और मानसखंड क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं।
Haridwar
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम

Haridwar News : देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों गर्मी चरम पर है। मैदानी इलाकों में आसमान से आग बर रही है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
Table of Contents
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने पर लोगों ने किया हंगामा
हरिद्वार में भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने से नाराज लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया। लोग यहीं नहीं रूके इसके बाद उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात बड़ी संख्या में जगजीतपुर डिवीजन के गुरुकुल स्थित बिजली घर पर पहुंचे लोगों ने पावर सप्लाई ठप होने पर खूब हंगामा किया।

अधिकारियों ने ना सुनी तो लोगों ने हाइवे कर दिया जाम
आक्रोशित लोगों की भीड़ को देखकर यूपीसीएल के कर्मचारी वहां से रफू चक्कर हो गए। लोग एसडीओ और अन्य अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।
जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई आए दिन हो रही बाधित
बता दें कि जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। यहां बृहस्पतिवार दिन से रात तक बिजली गायब रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को शांत कराया। काफी देर चले हंगामे के बाद विधायक अनुपमा रावत भी बिजली घर पर पहुंचीं।
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Breakingnews5 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi5 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Dehradun3 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee2 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी











































