Dehradun
धामी कैबिनेट हुई समाप्त, नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर लगी मुहर।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज की कैबिनेट की बैठक हुई । जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए । हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किया गया है उसे जगह पर अब मास्टर प्लान के तहत विकास किया जाएगा । विद्यालय में रिक्त चल रही 25 पदों को संविदा के जरिए भरने पर कैबिनेट में मुहर लगाई है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ समिति की सेवा नियमावली पर कैबिनेट में मुहर लगाई है। कैंट एरिया को अब नगर निगम नगर पंचायत में भी शामिल किया जाएगा। कैबिनेट में सैद्धांतिक मंजूरी दी है गन्ना प्रतिपूर्ति के लिए 409 करोड़ रुपए के लोन लेने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है । ग्रेटर देहरादून बनाने वाली कंपनी को समाप्त कर दिया है देहरादून में सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।

वित्त विभाग के तहत वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का 3 महीने तक का बढ़ाया गया समय
उच्च शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की भर्ती चल रही है, 25 पद भर्ती के बाद भी बचेंगे जिन्हें संविदा से भरा जाएगा
आवास विभाग के तहत नजूल नीति 2021 वाली चल रही थी, पुरानी नजूल नीति को ही लागू किया जाएगा,जब तक नीति तक नई नीति पर राष्ट्रपति की मुहर नही लगती
ऊर्जा विभाग की अनवैल रिपार्ट सदन की पटल पर रखने को मंजूरी
आयुष विभाग में अपर निदेशक की निदेशक बन सकेंगे
खटीमा में बार एसोसिएशन के चेम्बर की लीज बढ़ाई गई
गन्ना विकास विभाग में 400 करोड़ से अधिक लोन लेने को मंजूरी
संस्कृति और धर्म संस्कृति विभाग के तहत बीकेटीसी नई भर्ती नियमावली को मंजूरी
शहरी विकास विकास विभाग के तहत कैंट बोर्ड के एरिया को निकायों में शामिल करने को मंजूरी,भारत सरकार से की जाएगी मांग
हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी मिली थी,जिससे uiadb कार्य करेगी
विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को किया अधिकृत
पर्यटन विभाग द्वारा केदार नाथ में चल रहे निर्माण कार्य के तहत लगाए जा रहे ॐ का किया जाएगा परीक्षण, भूकम में भी मजबूत थे ॐ कंपनी लगाएगी दुबारा।
Uttarakhand
Dehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

कुख्यात सुनील राठी गैंग के 2 सक्रिय सदस्य दून पुलिस की गिरफ्त में
देहरादून (Dehradun): उत्तराखण्ड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुतबिक दोनों आरोपी देहरादून और हरिद्वार क्षेत्र में गैंग के लिए उगाही का काम कर रहे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
मुख्य बिंदु
चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
पुलिस को ये बड़ी सफलता 26 फरवरी 2026 को राजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मिली। एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों—भानू चौधरी और पारस—को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध .32 बोर पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए। इस मामले में थाना राजपुर में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर के इशारे पर कर रहे थे उगाही
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी जेल में बंद सुनील राठी के निर्देश पर देहरादून और हरिद्वार की विवादित जमीनों में दखल देकर उगाही कर रहे थे। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी लगातार राठी के संपर्क में थे और जेल में उससे मुलाकात भी करते रहे थे।
ये भी पढ़ें_ एक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या
बड़ा आपराधिक नेटवर्क आया सामने
गिरफ्तार आरोपी पारस का आपराधिक इतिहास काफी लंबा बताया जा रहा है। वो पहले मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग के लिए शूटर के रूप में काम कर चुका है। इन दोनों की मौत के बाद वो सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देहरादून और हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को गैंग के नाम से धमका रहे थे। हालांकि डर के कारण कोई भी व्यापारी खुलकर सामने नहीं आया था।
ये भी पढ़ें_ Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
संदिग्ध प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका की जांच
पूछताछ में हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी सामने आया है, जो पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अपराधियों पर सख्ती के निर्देश
राज्य में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए हैं। इसी क्रम में एसटीएफ और पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गिरोहों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
Rishikesh
Rishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
स्कूटी को लेकर विवाद, बीच सड़क युवक पर धारदार हथियार से हमला
ऋषिकेश (Rishikesh) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से मारपीट की एक चिंताजनक खबर सामने आई. जहाँ पर दिनदहाड़े स्कूटी के विवाद ने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, उसे तत्काल एम्स अस्पताल भेजा गया. साथ ही पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
स्कूटी को लेकर विवाद बदला खूनी संघर्ष में
दरअसल, ये पूरा मामला कल गुरुवार की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम ऋषिकेश के व्यस्त परशुराम चौक पर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, वहीं इस बार भक्ति के माहौल की जगह अफरा-तफरी और हिंसा का दृश्य देखने को मिला. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्कूटी को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
ये भी पढ़ें_ ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
ऋषिकेश में स्कूटी विवाद से बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, बनखंडी और गंगानगर क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच स्कूटी मांगने और देने को लेकर बहस शुरू हुई थी. शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार निकाल लिया. इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, झगड़ा हिंसक हो चुका था.
ये भी पढ़ें_ गुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
युवक पर धारदार हथियार से हमला
इस दौरान सार्थक नाम के युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में युवक के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर खून फैल गया. घटना के बाद चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS Rishikesh रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ नीरज सेमवाल के मुतबिक, एम्स में भर्ती घायल के मित्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है.
घटना से लोगों में दहशत
इस वारदात के बाद परशुराम चौक और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है.
Dehradun
होली से पहले देहरादून में FDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे दूध, दही, पनीर और मावा के सैंपल

Dehradun News : होली से पहले राजधानी देहरादून में एफडीए की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ताबड़तोड़ छापेमारी से मौके पर दुकानदारों में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
होली से पहले देहरादून में FDA की ताबड़तोड़ छापेमारी
होली से ठीक पहले राजधानी के हनुमान चौक स्थित मावा मंडी में एफडीए की टीम ने बड़ी छापामारी की । त्योहार के सीजन में दूध, दही, पनीर और मावा में मिलावट की आशंका के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
जांच के लिए भेजे दूध, दही, पनीर और मावा के सैंपल
डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कई दुकानों की सघन जांच की। शुरुआती निरीक्षण में बड़ी मात्रा में रखा गया मावा और पनीर संदिग्ध नजर आया। जिसके बाद मौके से नमूने जब्त कर लैब जांच के लिए भेज दिए गए।

कुछ दुकानदार शटर गिराकर हुआ फरार
छापेमारी की भनक लगते ही कुछ दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए और मौके से फरार हो गए। विभाग अब ऐसे दुकानदारों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। बता दें कि होली के चलते ये कार्रवाई की गई थी। ताकि ग्राहकों तक नकली दूध, दही, पनीर और मावा ना पहुंचे।
Uttarakhand16 hours agoRudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
Cricket17 hours agoNZ vs ENG Dream11 Prediction 2026 : करो या मरो मैच में किन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव?
Breakingnews16 hours agoअल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
Breakingnews12 hours agoउत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Uttarakhand11 hours agoRudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
big news14 hours agoholi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त
Champawat9 hours agoCHAMPAWAT: महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का CM ने लिया जायजा




































