Haridwar
धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का त्योहार, देव डोलियां ने भी किया गंगा स्नान; जयकारों से गूंजी नगरी।

देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व होता है। देवभूमि उत्तराखंड में भी इस पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही गंगा घाटों पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। देव डोलियां भी गंगा स्नान के लिए पहुंची हैं।

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, सूर्यपूजा और दान का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष योग में मनाया जा रहा है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर श्रद्धालु गंगा स्नान व पूजन के लिए उमड़ पड़े। कई स्थानों की देव डोलियों ने तड़के दो बजे संगम व गंगा तट पर सूर्योदय से पहले का गुप्त स्नान भी किया गया। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही संक्रांति पर्व का पुण्यकाल शुरू हो गया है।
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दर्जनों देव डोलियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही है।

उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, गंगोरी अस्सी गंगा तट सहित आदि स्नान घाटों पर तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
स्नान पर्व पर बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता, बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरिमहाराज, खंडद्धारी माता, कैलापीर, नाग देवता, घंडियाल देवता, बाल कंडार, नागणी देवी, रनाड़ी के कचडू देवता, डुंडा की रिंगाली देवी, सहित धनारी क्षेत्र नागराजा, त्रिपुरा माता, चंदणनाग, राजराजेश्वारी आदि दर्जनों देवी-देवताओं की डोलियां, ढोल, निशान आदि के साथ हजारों श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे से लगे पौराणिक स्थल गंगा यमुना और केदार गंगा के संगम तट गंगनानी कुंड में भी सुबह से दूर दराज पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाई जा रही है ।
Uttarakhand
सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने किया पर्दशन
हरिद्वार : रुड़की में सोलानी नदी के पुल पर गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 24 अगस्त को मौके पर धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ता आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोलानी नदी के पुराने पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने लगाये आरोप
राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक कर्मचारी के द्वारा अभद्रता भी की गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ अर्जुन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पुल पर गड्ढों को भरने का काम आज कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण करने की बात कही। वहीं एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई कराकर जीएसबी का काम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुल काफी पुराना है और इसको लेकर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में एसडीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
Haridwar
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या

Roorkee News : रुड़की में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने अपनी दो शादीशुदा बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि वारदात में उनका एक जीजा भी घायल हुआ है।
Table of Contents
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस के खोखे और बाइक बरामद की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि चुड़ियाला निवासी विवेक उर्फ विक्की पर अपनी बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या का आरोप है। हमले में संगीता के पति संदीप को भी गोली लगी थी। घायल संदीप का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार मामले में मृतका संगीता के बेटे अर्जुन सिंह की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक को चुड़ियाला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद
आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों के कथित चरित्र को लेकर नाराज था। उसका दावा था कि इस वजह से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी और उसे लगातार लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि सामाजिक बदनामी को लेकर वह काफी तनाव में था। इसी दौरान करीब एक महीने पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी ने पूछताछ में इन परिस्थितियों को वारदात की वजह बताया है।
Haridwar
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जी बैंक्वेट हॉल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन
हरिद्वार में आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। समागम के दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में आकर कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के विकास, संसाधनों की बचत और चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ ऐतिहासिक और दूरगामी कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और ऐतिहासिक सुधारों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समय और धन की बचत कर विकास की गति को तेज करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की मुहिम का पूर्ण समर्थन किया और देशहित में इसे लागू किए जाने पर बल दिया।
Uttarakhand23 hours agoकांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Cricket7 hours agoSL-W vs UAE-W Dream11 Prediction Today Match: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Breakingnews1 hour agoHaldwani News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात,सीएम धामी ने किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
Uttarakhand2 hours agoसोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
Cricket43 minutes agoADF vs BWV Dream11 Prediction Match 7: Best Dream Team XI, Pitch Report, Pitch Conditions & Playing 11 Details
Uttarakhand2 hours agoDehradun News : सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात अदला-बदली का गंभीर आरोप,परिजनों ने की DNA टेस्ट और CCTV फुटेज की मांग…





































