Haldwani
कर्फ्यू को लेकर हल्द्वानी में नया आदेश जारी…जाने कहा मिलेगी राहत कहा रहेगा बंद।

हल्द्वानी – हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्व से ही चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोध में पत्थराव, आगजनी की घटनायें की गयी, जिस कारण क्षेत्र में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन एवम् लोक सम्पत्ति को क्षति और संकट का भय बना हुआ है।

हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) कुमाऊँ मण्डल का महत्वपूर्ण नगर होने के साथ ही साम्प्रदायिक रूप से अत्यन्त संवेदनशील है, लोकजीवन एवम् लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण किए जाने के दृष्टिगत इस कार्यालय के आदेश संख्या 1020 (03) / 1020(04)/20-न्या. सहा. /2024, दिनाँक 08-02-2024 के द्वारा कानून एवम् शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए हल्द्वानी नगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में पूर्णतः बन्द (कर्फ्यू) प्रभावी किया गया था। क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए उक्त कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा को सीमित करते हुए संशोधन किया जाना उचित है।
संशोधन के उपरान्त नगर निगम, हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण वनभूलपुरा क्षेत्र (आर्मी कैंट (वर्कशॉप लाईन भी सम्मिलित) – तिकोनिया- तीनपानी-गौलापार बाईपास की परिधि के अन्तर्गत क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए) पूर्णतः बन्द (कर्फ्यू) (नैनीताल-बरेली मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन एवम् व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे) में निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश निर्गत किया जाता है।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Ramnagar23 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Haridwar22 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand21 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
Uttarakhand16 hours agoहरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस
uttarakhand weather13 minutes agoउत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?





































