Connect with us

Crime

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड से वसूले जाएगे 2.44 करोड़…15 फरवरी तक का दिया समय।

Published

on

हल्द्वानी –अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के बाद अब नगर निगम हरकत में आ गया है। मलिक को मुख्य आरोपी बताते हुए 2.44 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर विधि के अनुसार वसूली की जाएगी।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि निगम के स्वामित्व वाली जमीन से अवैध धार्मिक स्थल हटाने के लिए कहा गया था। मलिक ने ऐसा नहीं किया। आठ फरवरी को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जब निगम की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम लौट रही थी तो मलिक के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि 11 वाहन, दो ट्रॉली, किराये पर ली गई दो जेसीबी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इन्हें आग लगा दी। इसके अलावा घन, सब्बल, गैंती, फावड़ा, हैलमेट भी चोरी हो गया।

इसकी लागत 2.44 करोड़ रुपया है। बता दें कि नगर आयुक्त के पास राजस्व की भांति वसूली करने, संपत्ति को कुर्क करने के अधिकार होते हैं। सूत्रों के अनुसार निगम पैसा जमा नहीं करने पर मलिक की संपत्ति सीज कर सकता है।

उपद्रव का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस टीमों ने दिल्ली और बरेली में डेरा डाल रखा है। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।
मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मदरसा और धार्मिक स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान सबसे ज्यादा विरोध अब्दुल मलिक ने ही किया था। जांच के लिए कुछ दिन पहले नगर निगम की एक टीम जब मौके पर पहुंची तो अब्दुल मलिक की अधिकारियों से बहस भी हुई थी। पुलिस और अन्य सूत्र उसे मास्टरमाइंड मानकर चल रहे हैं।

इनमें अब्दुल मलिक को भी नामजद किया गया है। वह फरार चल रहा है। दो दिन पहले अब्दुल मलिक की दिल्ली से गिरफ्तारी की चर्चा हल्द्वानी से लेकर देहरादून और दिल्ली तक हुई थी। हालांकि, रविवार को एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इन्कार कर दिया था। सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस मोबाइल नेटवर्क ट्रेसिंग की मदद से हल्द्वानी में हिंसा फैलाने वालों को पकड़ रही है। करीब 5000 नंबरों की जांच की जा रही है। पकड़े गए उपद्रवियों और नामजद लोगों की कॉल डिटेल व व्हाट्सएप डिटेल खंगाली जा रही है।

पुलिस एक तरफ उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, दूसरी तरफ सीसीटीवी की फुटेज और मोबाइल वीडियो की रिकॉर्डिंग देखकर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। हिंसा वाले दिन क्षेत्र में कितने और कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे, इसकी भी जांच की जा रही है। यहां तक कि उन नंबरों से कहां और किन राज्यों में फोन कॉल किए गए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इससे उपद्रव मामले से जुड़े कई साक्ष्य सामने आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कई लोग ऐसे हैं जिनकी लोकेशन उपद्रव के बाद बनभूलपुरा से बाहर की मिली है। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार हुए 25 आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि तकनीक की मदद से जांच की जा रही है।
पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार को तीन बार अलग-अलग समय में धड़पकड़ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 450 अधिक घरों की तलाशी ली गई। 27 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हें अस्थायी जेल में रखा गया है। उधर, अस्थायी जेल में रखे गए 35 लोगों को छोड़ दिया गया है।

पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल ने बनभूलपुरा में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध युवकों की फोटो से पहचान भी की। घरों में चेकिंग अभियान के दौरान लोगों के मोबाइल भी चेक किए। इन मोबाइल में मिले फोटो और वीडियो को पुलिस ने अपने पास लिया। पुलिस ने घरों की तलाशी के दौरान कुछ अवैध असलहों को कब्जे में लेने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। अभी भी यहां 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने रविवार को पकड़े गए 25 उपद्रवियों का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उपद्रवियों को जेल भेज दिया गया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Crime

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Published

on

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

देहरादून : राजधानी देहरादून में पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव के बेटे का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। प्रणव के बेटे दिव्य प्रताप ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन के साथ दंगबगई दिखाते हुए उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी है। कुंवर प्रणव के बेटे के साथ मौजूद गनर ने तिरंगे पर भी लात मार दी। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और गनर कांस्टेबल राजेश सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बोलेरो को मौके से सीज भी कर दिया है। पूरे प्रकरण के बाद गनर को भी निलंबित किया जा चुका है। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान गनर ने उनकी शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर लात मारी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

राजपुर थाने में दोनों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना और शस्त्र प्रदर्शित करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। बोलेरो को सीज कर लिया गया है, जबकि लैंड क्रूजर की भी लोकेशन चिन्हित की जा रही है साथ ही पुलिस अब कार्रवाई में जुटी है।

Continue Reading

Crime

रामनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, बुजुर्ग की सिर कुचल कर निर्मम हत्या

Published

on

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां आज सुबह एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग की सिर कुचल कर निर्मम हत्या की गई है इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

रामनगर से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात

नैनीताल जिले के रामनगर के पुछड़ी इलाके में एक झोपड़ी में 65 वर्षीय सलीम अली का शव खून से सना हुआ मिला। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन करनी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया, जिससे वारदात से जुड़े तथ्यों की वैज्ञानिक जांच की जा सके।

 

बुजुर्ग कि सर कुच लकर निर्मम हत्या

जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्रामीणों ने सलीम अली की झोपड़ी का दरवाजा खुला देखा। जब वो अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर हैरान हो गए अंदर सलीम अली का शव खून से बुरी तरह लथपथ पड़ा था। उनका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दशहत मच गई। परिजनों को जब सलीम अली की मौत की खबर मिली तो घर में मातम पसर गया।

लूट के लिए हत्या का अंदेशा

मिली जानकारी के मुताबिक सलीम अली झोपड़ी में अकेले रहते थे। उनके परिजन पुछड़ी इलाके में ही दूसरे मकान में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की कल ही सलीम उत्तरप्रदेश के किसी इलाके से अपनी जमीन बेचकर आए थे ऐसे में उनके पास बिक्री की रकम भी थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हो सकता है लूटपाट के इरादे से ही उनकी हत्या कि गई हो।

 जल्द ही मुजरिम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सुमित पांडे ने बताया कि  पुछड़ी इलाके में झोपड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों और समय का पता चल पाएगा। लूटपाट की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Continue Reading

big news

रुद्रपुर में पत्नी की हत्या कर ड्यूटी पर गया पति, फोन पर कहा कूड़े में फेंक दो लाश को

Published

on

murder

रुद्रपुर : भूरा रानी कॉलोनी में दिन दहाड़े एक महिला की हत्या से सनसनी मच गई। महिला के मुंहबोले भाई ने जब शव देखा तो उसने पुलिस और महिला के पति अनिल को फोन किया। अनिल ने फोन पर जवाब दिया कि- मर गई तो मैं क्या करूं लाश को कूड़े में फेंक दो। इस जवाब को जिसने भी सुना वो हैरान हो गया।

रुद्रपुर में पत्नी की हत्या कर ड्यूटी पर गया पति

रुद्रपुर की भूरा रानी कॉलोनी में उस वक़्त सनसनी मच गई जब दिन दहाड़े एक महिला का शव उसके घर के फर्श से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या कर पति शव को फर्श पर छोड़कर कंपनी में ड्यूटी के लिए चला गया। जब घर पर मृतका का मुंहबोला भाई अंकित दिवाकर पहुंचा तो शव को देखकर उसके होश उड़ गए। अंकित ने पहले पुलिस और फिर अनिल को फोन किया। हत्या के आरोपी अनिल ने उल्टा जवाब दिया कि- वो मर गई है तो मैं क्या करूँ, जाकर उसकी लाश कबाड़ में फेंक दो।

आरोपी पति का दूसरी महिला से चल रहा था अफेयर

अंकित ने पुलिस को बताया कि छः महीने से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। आरोपी अनिल का बाहर किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था। जिसे लेकर पति- पत्नी में आये दिन झगड़ा हो रहा था। मधु बहुत ही संस्कारवान लड़की थी जबकि अनिल लम्बे समय से बेरोजगार था।

उसने दो महीने पहले से ही काम पर जाना शुरू किया था। उससे पहले मधु ही नौकरी करके घर का खर्चा चला रही थी। हत्यारोपी अनिल की मां भी भूरारानी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। कंपनी से घर के बाद अनिल ने अपनी मां उर्मिला को फोन करके बताया कि मधु मर गई है। मां के घर पहुंचने तक पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कमरे में टूटी चूड़ियाँ- बता रही बचने के लिए मधु ने किया संघर्ष

कमरे में मधु कि चूड़ियाँ टूट कर बिखरी हुई मिली जिस से इस और अंदेसा जाता है कि दोनों के बीच कहा-सुनी और हाथापाई हुई होगी। जिसके बाद आरोपी अनिल ने उसकी हत्या कर दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पति की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

Continue Reading
Advertisement
big news38 minutes ago

उत्तराखंड की देवभूमि परिवार योजना क्यों है खास, जानें क्या है इसका उद्देश्य ?

Dehradun15 hours ago

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 142 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर,उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

Dehradun15 hours ago

पिता की हो गई थी मृत्यु,पढाई पर आया संकट; डीएम सविन बंसल ने बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला

Dehradun16 hours ago

अच्छी खबर: अब सडक दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी मिलेगा कैशलेस उपचार, मुख्यमंत्री ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

विकासनगर सड़क हादसा
Accident16 hours ago

विकासनगर सड़क हादसा खाई में गिरा पिकअप वाहन, हादसे में एक की मौत

Dehradun16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

Dehradun17 hours ago

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की NRLM की प्रगति और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

supreme court
Bageshwar17 hours ago

SC ने बागेश्वर में खड़िया खनन पर लगी रोक हटाई, 29 पट्टाधारकों को दी राहत

Almora17 hours ago

विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची : रेखा आर्या 

big news17 hours ago

बड़ी खबर: देहरादून के निजी संस्थान में चल रही एसएससी की ऑन लाइन परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, जाँच में जुटी पुलिस

HIGH COUTY
big news18 hours ago

कार्बेट नेशनल पार्क में वाहन पंजीकरण मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, 10 दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट

Dehradun18 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित,कहा, नशे को मजबूती से “ना“ कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित

ganesh godiyal
big news18 hours ago

स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच पर गोदियाल ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

shekh haseena
big news18 hours ago

शेख हसीना को लेकर क्या होगा भारत का फैसला, भारत पर टिकी पूरे दुनिया की निगाहें

police nainital
Nainital22 hours ago

नैनीताल: ऑनलाइन गेमिंग से फ्रॉड कर रहे गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Accident2 years ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

Breakingnews2 years ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Uttar Pradesh5 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

Haryana2 years ago

नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 

Breakingnews3 years ago

बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।

Crime2 years ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Breakingnews5 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Breakingnews5 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Accident2 years ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews5 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

Haryana2 years ago

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल, भाजपा-जजपा गठबंधन टूट फिर भी संकट इ नही है भाजपा…जाने गणित। 

Breakingnews5 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

Breakingnews5 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

Breakingnews3 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Breakingnews3 years ago

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप को किया गिरफ्तार।

Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital6 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital6 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun6 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime6 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun6 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli6 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime6 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag6 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun6 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun6 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun6 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun6 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun6 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag6 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital6 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime6 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital6 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

×
Popup Image