Crime
विजिलेंस ने रंगे हाथों सात हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी व सहयोगी को किया गिरफ्तार…जाने क्या है मामला।

काशीपुर – काशीपुर तहसील में आज विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने आय प्रमाण पत्र के एवज में सात हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उधर विजिलेंस के छापे के बाद तहसील में मौजूद वकीलों ने हंगामा करते हुए पटवारी को निर्दोष बताया। काफी देर तक पुलिस और वकीलों के बीच बहस चलती रही। उधर बंद कमरे में विजिलेंस अपनी कार्रवाई करती रही। जिसके बाद नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर-1064 पर शिकायत की। उन्होंने कहा कि काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में सात हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र कुमार (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से सात हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
Dehradun21 hours agoमसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
big news20 hours agoUttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग
big news24 hours agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
big news21 hours agoगंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
big news19 hours agoउत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद
big news2 hours agoहल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी
Cricket2 hours agoGT vs MI Dream11 Team Today Match 30 IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन
big news2 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात






































