Crime
बनभुलपुरा हिंसा के मास्टरमाइन्ड की बीवी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा..लगे गंभीर आरोप।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश लगातार जारी है आपको बता दें अब अब्दुल मलिक पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है , ये मुकदमा सरकार की 13 बीघा से अधिक जमीन को षड्यंत्र से खुर्द-बुर्द करने का है। बता दें इस मामले में साल 1988 में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाया गया और उसके नाम से एफिडेविट भी बनवाए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया की अभिलेखों की जांच में कई नए तथ्य प्रकाश में आए हैं और सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने और षड्यंत्र रचने के मामले में अब्दुल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक नगर आयुक्त की तहरीर के आधार पर अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
- दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
- ‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
- उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
- टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
- दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
- ‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
- उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
- टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Dehradun
हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस

Mussoorie News : हनीमून पर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
Mussoorie News : मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Table of Contents
हनीमून के लिए मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दिल्ली से एक जोड़ा हनीमून के लिए मसूरी आया था। यहां वो एक होमस्टे में रूके हुए थे जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की निवासी थीं। वो अपने पति के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आई थीं। दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक होमस्टे में रुके थे।
मृतक के मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां कुछ खून के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
नवंबर 2025 में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। पति और पत्नी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अलग-अलग शहरों में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Cricket24 hours agoLanka Premier League Schedule 2026: जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Cricket24 hours agoजेके बनाम जीएम ड्रीम11 भविष्यवाणी आज के लंका प्रीमियर लीग 2026 टी20 मैच की (17 जुलाई 2026)
Udham Singh Nagar18 hours agoकोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
Cricket18 hours agoटेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Breakingnews20 hours agoEarthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
Accident21 hours agoरूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर






































