Madhya Pradesh
भाजपा विधायक ने SDM के पकड़े पैर, बोले जनता बहुत दुखी है प्यासी मर रही है।

विदिशा/मध्य प्रदेश – विदिशा में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने जलसंकट दूर करने के लिए SDM के पैर तक पकड़ लिए। फिर भी इलाके में जलसंकट दूर होता नजर नहीं आ रहा। जनता की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन देने एसडीएम के पास पहुंचे विधायक ने हाथ जोड़े। पैर भी पकड़े। उन्होंने कहा कि जनता बहुत दुखी है। प्यासी मर रही है। माताएं-बहनें मटका लेकर बैठी है साहब। उन्हें पता ही नहीं है कि पानी कब आएगा? कौन-से कहें साहब, आप बता दीजिए ताकि हम वहां चले जाएं। हाथ जोड़ रहे हैं साहब। पांव पड़ रहे हैं।

सिरोंज के विधायक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जब विधायक पैर पकड़ने के लिए नीचे झुके तो एसडीएम हर्षल चौधरी ने उन्हें उठाया और यह भी कह दिया कि हमें मरा देखना चाहते हैं तो आप हमारे पांव पड़िए। विधायक का कहना था कि कुछ इलाकों में चार तो कुछ इलाकों में सात दिन से पानी नहीं आया है। इसी का ज्ञापन लेकर वह कलेक्टर को देना चाहते थे।
विधायक ने कहा कि शहर में सात दिन से पेयजल नहीं है। महिलाएं रोज नलों पर बर्तन लेकर बैठती हैं लेकिन नल कब आएंगे, यह पता नहीं रहता। ग्रामीण क्षेत्रों में बीस-बीस किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कलेक्टर से लेकर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ तक को शिकायत कर चुके हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सिरोंज के 310 गांवों में से कितने गांवों में जलसंकट है, यह भी एसडीएम नहीं बता सके।
यह वानप्रस्थ का असर है?
सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा अपने गुस्से के लिए खासे मशहूर हैं। ऐसे में उनका एसडीएम के सामने गिड़गिड़ाना, आसपास खड़े लोगों को भी गुदगुदा गया। सभी हंस पड़े। दरअसल, कुछ दिन पहले ही उमाकांत शर्मा ने कहा था कि वह वानप्रस्थ आश्रम में जा रहे हैं। घर पर निवास नहीं करेंगे। यदि कोई पांव पड़ेगा तो उनका मरा मुंह देखेगा। फिर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे कसरत करते नजर आए थे। अब यह पानी के लिए गिड़गिड़ाने का मामला सामने आया है।
Accident
महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत !

शहडोल: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, महिला मजिस्ट्रेट की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रामकरण (55 वर्ष), ईश्वरदीन (62 वर्ष), और संतोष सिंह (आयु 40 वर्ष) के रूप में की गई है। तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवारों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। संतोष सिंह, जो गंभीर रूप से घायल थे, इलाज के दौरान दम तोड़ दिए।
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंबुलेंस देर से पहुंची। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और बाद में चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मजिस्ट्रेट कार में सवार थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Madhya Pradesh
जेसीबी की चपेट में आया नाग, मृत नाग को निहारती रही नागिन; ग्रामीण हुए भावुक….

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र स्थित छितरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सफाई के दौरान काम में लगी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई और उसकी साथी नागिन बुरी तरह घायल हो गई। जेसीबी की चपेट में आने के बाद नाग की मौत हो गई, लेकिन घायल नागिन अपने साथी के शव के पास ही बैठी रही। यह दृश्य देखकर गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सर्प मित्र सलमान पठान ने किया इलाज
घटना की सूचना मिलते ही गांव के सर्प मित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि नाग की मौत हो चुकी है, जबकि नागिन घायल अवस्था में अपने साथी के पास बैठी थी। सलमान पठान ने घायल नागिन का निरीक्षण किया और पाया कि उसके निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं।
नाग-नागिन का जोड़ा था कई सालों से साथ
सलमान पठान ने बताया कि यह जोड़ा संभवतः कई सालों से एक साथ था। उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों के मौसम में नाग-नागिन अपने बिलों से बाहर निकलकर खेतों में चले आते हैं, और इसी दौरान यह जोड़ा जेसीबी की चपेट में आ गया।
घायल नागिन का इलाज और जंगल में छोड़ा
सलमान पठान ने बताया कि घायल नागिन के बचने की संभावना कम थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी तरफ से उसका इलाज किया और अंततः उसे जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र की मदद की सराहना की और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।
Madhya Pradesh
सीएम धामी ने भोपाल के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, राज्य विकास और सहयोग पर चर्चा…..

Dehradun20 hours agoउत्तराखंड में खुली मिठाई पर लगेगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से बदलेगा नियम
Breakingnews23 hours agoडॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
Uttarakhand22 hours agoराज्यपाल बनने के बाद सीएम धामी से मिले डॉ. ढाल सिंह बिसेन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
big news22 hours agoदुष्यंत गौतम ने संभाली सिक्किम के राज्यपाल की कमान, गंगटोक में ली शपथ
big news20 hours ago2027 चुनाव से पहले भाजपा में हलचल! जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ
Dehradun17 hours agoविजयदशमी पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
Dehradun47 minutes agoBJP को लगेगा एक और झटका ? कांग्रेस में आने वाला है बड़ा नेता, हरक सिंह का दावा
Uttarkashi27 minutes agoशीतकाल के लिए इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहूर्त हुआ तय







































