Haldwani
हल्द्वानी के बनभूलपुरा के बाद बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई शुरू, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में बनभूलपुरा के बाग अब बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ब्रीफिंग पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

बता दें कि, बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हुआ है। हाल में वन विभाग ने इलाके में ड्रोन के जरिए कब्जे की स्थिति को जानी और फोटोग्राफी भी कराई। हालात देख वन विभाग के अफसर दंग रह गए। अगर अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर की चाहरदीवारी न होती तो इस मेगा प्रोजेक्ट की भूमि पर भी कब्जा होने की आशंका थी। अब वन विभाग अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली कराने की तैयारी में जुटा है।
वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हुआ है। यहां लीज अवधि खत्म होने के बाद न तो लोगों ने लीज नवीनीकरण कराया और न ही वन भूमि को खाली किया है। इसी तरह सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन भूमि पर कब्जा हो चुका है। इसको लेकर वन विभाग आंख बंद किए रहा। यह भूमि स्टांप पर खुर्द-बुर्द की गई है। इसकी जांच कराने की बात हुई, पर महीनों तक जांच पूरी न हो सकी। अब अतिक्रमण हटाने को लेकर नए सिरे से कोशिश तेज हुई तो जंगलात ने भी प्रयास तेज किए हैं। हाल में वन विभाग की टीम ने इलाके में ड्रोन सर्वे भी किया है। इकसे अलावा जो निर्माण काम हुए हैं। उनकी जीआई मैपिंग भी कर रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket10 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket13 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun14 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar10 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Cricket9 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews11 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान






































