Politics
सीएम पुष्कर धामी ने ऊधमसिंहनगर में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित ’जनमिलन कार्यक्रम’ में किया प्रतिभाग।

ऊधमसिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बंडिया, खटीमा, जिला ऊधमसिंहनगर में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित ’जनमिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं खटीमा वासियों के बीच में पला बड़ा हूं। खटीमा क्षेत्र में अधिकांश लोगों को उनके नाम, काम, गांव, घर से जानता हूं। प्रधानमंत्री एवं जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है कि मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस बार प्रश्न भाजपा के पक्ष में 400 से अधिक सीटें लाने का है। उन्होंने कहा खटीमा विधानसभा अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक वोट देने जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में हम सब ने सहायक सिद्ध होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर वोट सीधा प्रधानमंत्री की जाएगा जिससे उनकी ताकत बढ़ेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब चौतरफा विकास रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बच्चों का सुरक्षित भविष्य, सुविधाएं का विस्तार मिलने से है। उन्होंने कहा 2014 के बाद से भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है। भारत बुलंदियों तक पहुंच रहा है, हर क्षेत्र में भारत का मान,सम्मान, स्वाभिमान, पहचान बढ़ रही है। विदेशो में रहने वाले भारतीयों का भी गौरव बढा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है। देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया है। सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया। 3.5 लाख करोड के एमओयू हुए जिसमें से 25 हज़ार करोड़ के एमओयू उधम सिंह नगर जिले में हुए है। 18 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग में काम शुरु हो गया है। इससे युवाओं के लिए घर के पास रोजगर के अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस वर्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ा कार्य गरीब कल्याण का किया है। पर विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा यह चुनाव राष्ट्र प्रथम और परिवार प्रथम की बात करने वालों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्र प्रथम चाहती है पर विपक्ष परिवार प्रथम चाहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। जबकि विपक्ष भ्रष्टाचार का पक्षधर है। कांग्रेस के करप्शन वाले काले हाथ ने हमेशा उत्तराखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस दल और इनके नेता देवभूमि और देश के लिए केवल समस्या हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने वोट की चोट से विपक्ष को अहसास दिलाना है कि इन्होने देश और उत्तराखण्ड के साथ कितना बड़ा धोखा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो खटीमा के बेटे के रूप में खटीमा के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। उनका प्रयास खटीमा के विकास से है। हमारी सरकार उत्तराखण्ड को लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। खटीमा में स्वास्थ्य, सड़क, स्कूल, आंतरिक मार्ग हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा 19 अप्रैल को विकसित उत्तराखंड विकसित भारत के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अधिक से अधिक मत देने हैं। अजय को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, उत्तम दत्ता, सोमनाथ मौर्य, राजपाल सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
बड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में एक ओर जहां कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक पार्टियां विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां कर रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने ऐसा ऐलान किया जिस से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
Table of Contents
हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से ब्रेक का ऐलान किया है। हरदा ने सोशल मीडिया के जरिए राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने की बात कही है। जिस के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं कि हरदा पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
15 दिनों के लिए राजनीति से लिया ब्रेक
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने एक पोस्ट कि है जिसमें उन्होंने लिया है कि “मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, लेकिन मैं विवाह समारोह और ईद के कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा। इसमें मेरी प्रस्तावित प्रेस वार्ता भी सम्मिलित है। मां, शक्ति दो कि मैं अगले 15 दिनों तक राजनीतिक कार्यों से विरत रह सकूं और कुछ पीछे की ओर देखकर, आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं।”

हरदा के बयान से अब सियासों गलियारों में तूफान
हरदा के बयान से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में तूफान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर उनकी इस पोस्ट को कांग्रेस के भीतर चल रही कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि इस उम्र में हरीश रावत को शायद मौन और व्रत की आवश्यकता है। इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो पार्टी के बड़े हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा।
क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
कांग्रेस भले ही हरदा की बढ़ती उम्र के चलते उन्हें आराम की आवश्यकता बताते हुए इस पोस्ट को जस्टिफाई कर रही है। लेकिन उत्तराखं की राजनीति में तो जैसे अफवाहों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों का कहना है कि हरीश रावत नाराज हैं इसीलिए उन्होंने ब्रेक लेने की बात कही है।
कुछ तो इसे कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान बता रहें हैं। क्योंकि हरीश रावत हाल ही में दिल्ली में हुए सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में भी नजर नहीं आए थे। इस कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उन्होंने ये ऐलान किया था। जिसके बाद अफवाहों के बाजार को और भी हवा मिल गई है।
big news
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की सियासों गलियारों में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है। शनिवार को बीजेपी के छह नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
Table of Contents
बीजेपी के छह नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को अपना कुनबा बढ़ाते हुए 6 बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ज्वाइनिंग के दौरान बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है।

दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि ये कैबिनेट विस्तार दल-बदल के डर से किया गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जैसे ही बीजेपी को इस बात की भनक लगी कि कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तो आनन-फानन में ये कैबिनेट विस्तार किया गया है।
उत्तराखंड में बैकफुट पर है बीजेपी
कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं में अत्याचार हुए हैं जिस कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने दावा किया कि आज की कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दलबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड में बदलाव देखने को मिलेगा।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Cricket19 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
big news18 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar24 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath17 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Jharkhand20 hours agoबेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल
Breakingnews22 hours agoटिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत
Haridwar20 hours agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
Roorkee22 hours agoरूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर






































