Bageshwar
बागेश्वर में पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म मामले में नाबालिग समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बागेश्वर – बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें एक किशोर भी शामिल है। उसे पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

शुक्रवार को एक किशोरी ने छह लोगों पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मामले में धारा 354 (ख)/376 (3) भादंवि और 3/4/7/8 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद धारा 16/17 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वयस्क और एक किशोर की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
ये हुए गिरफ्तार
विनोद उर्फ बॉबी (26) निवासी कांडाधार थाना, जिला बागेश्वर
अमित कुमार उर्फ राधे (23) निवासी नुमाइशखेत चौरासी थाना जिला बागेश्वर
दिव्यांशु दफौटी (27) निवासी नुमाइशखेत थाना, जिला बागेश्वर
शिवम बाल्मीकि उर्फ राविन उर्फ छोटू (24) निवासी नुमाइशखेत चौरासी
बॉबी बाल्मीकि उर्फ पोलाड (20) निवासी बागनाथ मंदिर शौचालय के पास थाना, जिला बागेश्वर।
Breakingnews
बागेश्वर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या की, डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। गरुड़ तहसील के नर्गवाड़ी गांव में एक युवक पर अपने चाचा और चाची की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप है। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की बहू पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
शराब की लत और विवाद से परेशान था परिवार
बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद वल्लभ खोलिया शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर गाली-गलौज और विवाद करता था। उसकी इन हरकतों से परिवार के लोग काफी समय से परेशान थे।
बताया जा रहा है कि करीब पांच से छह महीने पहले भी परिवार की ओर से उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी आरोपी के व्यवहार को लेकर शिकायत की गई थी।
पहले चाची, फिर चाचा पर किया हमला
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आरोपी ने नशे की हालत में घर में फिर से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसने सबसे पहले ऊपरी कमरे में मौजूद अपनी चाची भगवती देवी (54) पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद वह नीचे के कमरे में पहुंचा और अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया (58) को भी बुरी तरह पीट दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर पूरन चंद्र के बेटे की बहू दर्शनी देवी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी लोहे की रॉड से तीन से चार वार किए। अपनी और अपनी छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए दर्शनी देवी एक कमरे में बंद हो गईं। बाद में वह दूसरे रास्ते से बाहर निकलने में सफल रहीं। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चाचा-चाची की मौत, बहू का अस्पताल में इलाज जारी
वारदात के बाद आरोपी तीनों घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गई। वहां चिकित्सकों ने भगवती देवी और पूरन चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दर्शनी देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें
बैजनाथ के कोतवाल कैलाश नेगी के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी गोविंद वल्लभ खोलिया फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Bageshwar
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता

Bageshwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। इससे पहले 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Table of Contents
बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बागेश्वर में आए भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए तहसीलों और ग्राम सभाओं से जानकारी जुटाई।
कम गहराई वाले भूकंप से बढ़ती है चिंता
उत्तराखंड में भूकंप की गतिविधियों के पीछे भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच होने वाली हलचल एक प्रमुख कारण है। बागेश्वर में भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आए भूकंप की गहराई 11 किलोमीटर बताई गई थी। दोनों की गहराई 15 किलोमीटर से कम थी।

कम गहराई पर आने वाले भूकंप सतह के नजदीक होने के कारण कुछ परिस्थितियों में अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, केवल भूकंप की गहराई के आधार पर बड़े नुकसान की आशंका या उसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।
हिमालयी क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका
वैज्ञानिक अध्ययनों में हिमालयी क्षेत्र में भविष्य में बड़े भूकंप की संभावना पर चिंता जताई जाती रही है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अध्ययन के हवाले से हिमालयी क्षेत्र में 7.5 से 8 मैग्नीट्यूड तक के भूकंप की आशंका का उल्लेख किया गया है। हालांकि, भूकंप कब और किस स्थान पर आएगा, इसका सटीक पूर्वानुमान फिलहाल संभव नहीं है।
Bageshwar
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Bageshwar News : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद की है।
Table of Contents
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर में पुलिस वे 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर लगाया गया बैरियर
पुलिस टीम को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कपकोट थाना पुलिस और एसओजी ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर स्थित ऑर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध अपाची बाइक वहां पहुंची।
पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने घबराकर बाइक अचानक रोक दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (32), निवासी सुमगढ़ बताया, जबकि पीछे बैठे युवक की पहचान राजा रावत उर्फ राज रावत (26), निवासी शामा मेन बाजार के रूप में हुई।
बैग में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और उन्होंने बैग में चरस होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चरस को द्वाराहाट में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनके अनुसार, चरस उन्हें शामा क्षेत्र में एक अज्ञात चाय विक्रेता से मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी ली।
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना
Haridwar16 hours agoएक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति-सास और ननद पर लगाए गंभीर आरोप
Breakingnews13 hours agoबागेश्वर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या की, डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी







































