Dehradun
राष्ट्रपति दौरे के दौरान तीन दिन तक नही उठाया कूड़ा, कम्पनी को नोटिस जारी।

देहरादून – शहर में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान 47 वार्ड से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र नहीं करने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। निगम ने कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। निगम ने कहा कि यदि आगे भी कोई सुधार नहीं हुआ तो कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

निगम की ओर से 47 वार्ड में कूड़ा उठान के लिए मे. वाटर ग्रेस इकान सनलाइट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण आधे शहर का कूड़ा नह उठा।
निगम के अधिकारियों ने मौखिक तौर पर कई बार कहा, लेकिन सुधार नहीं हुआ। राष्ट्रपति शहर के कई हिस्सों से गुजरीं और सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। इसके बाद शुक्रवार को निगम ने सख्त रुख अपनाया और कंपनी को कड़ा नोटिस थमाया।
big news
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट

Dehradun News : राजधानी देहरादून में आज रात चारों ओर गहरा घना अंधेरा छा जाएगा। चारों ओर सायरन भी सुनाई देंगे। ऐसे में आप घबराएं नहीं क्योंकि ये किसी खतरे का संकेत नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की जा रही है।
Table of Contents
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन
देहरादून में शुक्रवार रात प्रशासन की ओर से एक विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके तहत ब्लैकआउट कर व्यवस्था की तैयारियों को परखा जाएगा। रात 10 बजे से लगभग 30 मिनट के लिए शहर के कई क्षेत्रों में अंधेरा रखा जाएगा और इस दौरान आपातकालीन सायरन भी बजाए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
मिली जानकारी के मुताबिक ये मॉकड्रिल भारत सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने की क्षमता का मूल्यांकन करना है, ताकि किसी भी आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

मॉकड्रिल शुरू होने से पहले बजाए जाएंगे सायरन
बता दें कि इस अभ्यास के तहत रात 10 बजे शहर के आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर जैसे प्रमुख इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में सायरन बजाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे सतर्क रह सकें।
big news
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा पड़ा है।
Table of Contents
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा
देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये मकान हेमंत शर्मा का है। जिसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है।

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर की थी ठगी
बताया जा रहा है कि छापेमारी ठगी के मामले को लेकर की गई है। हेमंत शर्मा ने बहुत से लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर ठगा था। जिसके बाद अब ये कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि हेमंत शर्मा की संपत्ति को ईडी पहले भी अटैच कर चुकी है।
big news
देहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfers : देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के पुलिस तंत्र में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून पुलिस में बंपर तबादले किए गए हैं। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी तबादले देर रात किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये फैसला जिले की कमजोर पड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
54 पुलिसकर्मियों के किए गए हैं तबादले
देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कुल 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


big news22 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
Breakingnews21 hours agoटिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत
big news21 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
CHAR DHAM YATRA3 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
Tehri Garhwal3 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
big news2 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
Cricket2 hours agoDC vs PBKS Dream11 Team Match 35 IPL 2026: दिल्ली बनाम पंजाब – फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्रो टिप्स..
Cricket2 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स






































