Haldwani
हाईस्कूल की छात्रा ने फेल होने के बाद खाया विषैला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत।

हल्द्वानी – बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।
छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Haldwani
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद, किए जाएंगे ये प्रयास
Haldwani News : कुमाऊं के धार्मिक स्थलों की यात्रा अब और भी सुखद और आसान होने जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने Kainchi Dham से लेकर हाट कालिका तक की यात्रा को सुखद बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण और धार्मिक यात्राओं को सरल, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए कुमाऊं मंडल के सभी डीएम, एसएसपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
उन्होंने कुमाऊं के विभिन्न जिलों में स्थित धार्मिक स्थलों जैसी Kainchi Dham, मां गर्जिया देवी, जागेश्वर, मां पूर्णागिरी, हाट कालिका, बागनाथ आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
भीड़ और व्यवस्था प्रबंधन के लिए किया जाएं प्रभावी उपाय
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ और व्यवस्था प्रबंधन के प्रभावी उपाय किए जाएं। धार्मिक स्थलों पर क्षमता के आधार पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का पूर्वानुमान लगाते हुए चरणबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को नियंत्रित संख्या में धार्मिक स्थल के परिसर में प्रवेश की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए बढ़ाएं CCTV कैमरे
श्रद्धालुओं के जन-समूह को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था और महत्वपूर्ण पर्वों पर विशेष सुरक्षा और प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए जाएं।
मजबूत बैरिकेट्स की व्यवस्था की जाए। शॉर्ट टर्म कार्यों जैसे बैरिकेडिंग, पार्किंग प्रबंधन, पैदल मार्ग की सुगमता, दिशा-पट्टीकरण, प्रथम चिकित्सा व्यवस्था आदि को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही संबंधित विभाग नियमित रूप से इसकी निगरानी सुनिश्चित करें जिससे किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।
Cricket23 hours agoAus vs Ireland Dream11 Prediction : जाने संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम टिप्स…
Dehradun18 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Cricket18 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
Breakingnews17 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मीटिंग में लिए गए छह बड़े फैसले, यहां पढ़ें
big news19 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Pithoragarh16 hours agoपिथौरागढ़ में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, जल जीवन मिशन में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Udham Singh Nagar18 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Roorkee14 hours agoतीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश









































