Haldwani
पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों के साथ फरार आरोपी को पुलिस दबोचा।

हल्द्वानी – बीती 8 अप्रैल को अपनी पत्नी अफसाना की हत्या काा आरोपी सौरभ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मूलरूप से रुद्रपुर सुभाष कालोनी का रहने वाला सौरभ करीब दो माह पहले ही हल्द्वानी के शिवाजी कालोनी टीपीनगर में किराए के मकान में रहने आया था। और 10 अप्रैल को अफसाना का शव यहीं किराए के कमरे में मिला। कमरा बाहर से बंद था। घटना की रात सौरभ घर आया था। उसने पत्नी का गला घोंटा और बेटियों को लेकर फरार हो गया। 12 अप्रैल को पुलिस ने सड़े-गले शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद एसओजी व ट्रांसपोर्टनगर पुलिस हत्यारे सौरभ की तलाश में लगी थी।

पुलिस लगातार सर्विलांस, सीसीटीवी अन्य माध्यमों से आरोपी की ढूंढ खोज करने में जुट गई और बरेली, बंगलौर, अयोध्या, आगरा, रूद्रपुर आदि स्थानों में दबिश भी दी और आखिरकार पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया आपको बता दें कि एसओजी ने पता लगा लिया था कि मृतका का मोबाईल बरेली के एक व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जा रहा था जिसने पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल एक व्यक्ति से मथुरा में खरीदा था। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मथुरा जाकर अभियुक्त की तलाश की यहां टीम को पता लगा कि सौरभ अपने दोनो बच्चियों का मथुरा के किसी संस्था में दाखिला कराने वाला है दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु घर गया है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रूद्रपुर में तलाश की गयी और उसे गल्ला मण्डी के पास बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसकी दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से सम्न्वय स्थापित कर काउन्सलिंग कराई जा रही है हत्या के पीछे की वजह पर सौरभ राज ने बताया कि पत्नी आस्था उर्फ अफसाना पर शक किया करता था, जिस कारण आये दिन हमारे बीच विवाद होते रहता था, तंग आकर 8 अप्रैल को उसका गला दबा कर हत्या कर दी तथा अपने दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया।
Haldwani
एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण

asian legends league : एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीज़न को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस लीग का दूसरा सीजन 2 जून से शुरू होगा। जिसकी ट्रॉफी का अनावरण रूद्रपुर में किया गया।
Table of Contents
asian legends league का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू
एशियन लीजेंड्स लीग ने रुद्रपुर में अपनी आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों वाले बहुप्रतीक्षित सीज़न के लिए मंच तैयार हो गया है। बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीज़न 2 जून से शुरू होगा।
रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण
एशियन लीजेंड्स लीग के ट्राफी अनावरण कार्यक्रम में Thisara Perera, Asghar Afghan, Rishi Dhawan और Angelo Perera समेत कई प्रसिद्ध क्रिकेटर और अन्य नामी खिलाड़ी मौजूद रहे। थिसारा परेरा ने टूर्नामेंट के प्रति अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया।

उन्होंने कहा, “हमारा पिछला सीज़न बहुत अच्छा रहा था, और इतनी प्रतिस्पर्धी और सुव्यवस्थित लीग का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मैं आने वाले सीज़न के लिए भी सचमुच उत्साहित हूँ। क्रिकेट का स्तर, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और प्रशंसकों का जुनून इस लीग को खास बनाते हैं। हम इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं,”।
प्रशंसकों की ऊर्जा से मैदान पर पड़ता है फर्क
ऋषि धवन ने कहा कि “प्रशंसकों ने हमेशा हमारा ज़बरदस्त समर्थन किया है खासकर भारतीय टीम का और उस ऊर्जा से मैदान पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। उम्मीद है कि इस सीज़न में भी हमें वैसा ही प्यार और प्रोत्साहन मिलता रहेगा। हम उन्हें गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेंगे”।

एशिया के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को मंच देना है उद्देश्य
आपको बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग एक टी20 टूर्नामेंट है जिसमें एशिया के रिटायर्ड और अनुभवी क्रिकेटर खेलते हैं। इसका उद्देश्य एशिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर एक साथ लागा है। 2 जून से शुरू होने वाले इसके दूसरे सीजन में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, पाकिस्तान पैंथर्स सहित 6 टीमें भाग लेंगी।
Haldwani
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड

Haldwani News : सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में जन-जन की सरकार जन-जन की द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई।
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार व विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। कार्यक्रम के दौरान 6 पात्र महिलाओं निशा जोशी, इंदिरा आर्या, ममता भट्ट, अर्चना नेगी राधा भंडारी और तारा सान्याल को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

रीप परियोजना के तहत महिलाओं को दी गई सहायता राशि
रीप परियोजना के तहत विभिन्न महिलाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सहायता राशि की चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चहुंमुखी विकास किया है और उत्तराखंड 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
Uttarakhand23 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews24 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
Breakingnews4 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Uttarakhand23 hours agoHARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
Cricket4 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
Breakingnews24 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
big news5 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
big news22 hours agoकांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार





































