Haldwani
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पानी की किल्लत, लोगों ने अधिशासी अभियंता घेराव कर किया प्रदर्शन।

हल्द्वानी – पेयजल किल्लत को लेकर बनभूलपुरा वार्ड 32 और 33 के लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। लोगों नें संस्थान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों नें जल संस्थान मुर्दाबाद, जल संस्थान पानी दो आदी नारे लगाए। कहा की पिछले तीन माह से क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है। पेयजल का इंतजाम करने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को दूर दराज से पानी भरना पड़ रहा है।

क्षेत्र निवासी इशरत अली नें बताया की क्षेत्र के दोनों वार्डो में पेयजल किल्लत के चलते लगभग 5000 की आबादी प्रभावित हो रही है। संस्थान को कई बार समस्या से अबगत कराया गया लेकिन संस्थान के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। तंग आकर आज लोगों के सब्र का बांध टूट गया। इस मौके पर शोएब अंसारी,कल्लू, इकबाल सिद्दीकी, इरशाद सिद्दीकी, सिकंदर, किश्वर अली, इम्तियाज हुसैन आदी मौजूद रहे।
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Haldwani
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद, किए जाएंगे ये प्रयास
Haldwani News : कुमाऊं के धार्मिक स्थलों की यात्रा अब और भी सुखद और आसान होने जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने Kainchi Dham से लेकर हाट कालिका तक की यात्रा को सुखद बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण और धार्मिक यात्राओं को सरल, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए कुमाऊं मंडल के सभी डीएम, एसएसपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
उन्होंने कुमाऊं के विभिन्न जिलों में स्थित धार्मिक स्थलों जैसी Kainchi Dham, मां गर्जिया देवी, जागेश्वर, मां पूर्णागिरी, हाट कालिका, बागनाथ आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
भीड़ और व्यवस्था प्रबंधन के लिए किया जाएं प्रभावी उपाय
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ और व्यवस्था प्रबंधन के प्रभावी उपाय किए जाएं। धार्मिक स्थलों पर क्षमता के आधार पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का पूर्वानुमान लगाते हुए चरणबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को नियंत्रित संख्या में धार्मिक स्थल के परिसर में प्रवेश की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए बढ़ाएं CCTV कैमरे
श्रद्धालुओं के जन-समूह को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था और महत्वपूर्ण पर्वों पर विशेष सुरक्षा और प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए जाएं।
मजबूत बैरिकेट्स की व्यवस्था की जाए। शॉर्ट टर्म कार्यों जैसे बैरिकेडिंग, पार्किंग प्रबंधन, पैदल मार्ग की सुगमता, दिशा-पट्टीकरण, प्रथम चिकित्सा व्यवस्था आदि को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही संबंधित विभाग नियमित रूप से इसकी निगरानी सुनिश्चित करें जिससे किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।
Cricket16 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Cricket5 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Champawat6 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
Cricket7 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Accident6 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
big news4 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Rudraprayag2 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Accident5 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल





































