Accident
पौड़ी: दो बाइक सवार युवक गहरी खाई में गिरे, दोनों की मौत…घर से निकले थे बिना बताये।

पौड़ी – उत्तराखंड के पाैड़ी में देर रात बाइक हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। दोनों के शवों की शिनाख्त रोहित रावत(25) पुत्र रामसिंह रावत और जयदीप रावत(27) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम श्रीकोट पट्टी खातस्यू ब्लाॅक पाबौ के रूप में हुई है।

ग्राम प्रधान श्रीकोट राजेंद्र थपलियाल ने बताया कि रोहित और जयदीप घर से बिना बताए धारी देवी के लिए निकले थे। जिसके बाद दोनों गुप्तकाशी के लिए निकल पड़े। इस दौरान अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों गहरी खाई में जा गिरे। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। गांव के दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
big news
पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ के धारचूला में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। धारचूला में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ के धारचूला में एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 05-9992 बुधवार दोपहर में धारचूला से सिनियाखोला जा रही थई। लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी और चालक कमल राम जौहरी (64) पुत्र हरी राम निवासी नौगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में जहां कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सीनियाखोला निवासी नर सिंह (50) और निवासी नौगांव निवासी विजेंद्र थापा (30) घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे से गांव में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि दोपहर में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन अन्य दो को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पूर्व सैनिक की मौत के बाद परिजनों मेंल कोहराम मच गया है।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
big news
रविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Tehri News : टिहरी में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप
टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे (Tehri Accident) में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घुत्तू के पास हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे की है घटना
मिली जानकारी के मुताबिक घटना (Tehri Accident) सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। इसी वक्त एसडीआरएफ को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पिकअप वाहन में चालक समेत दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।

चालक समेत दो लोग और खच्चर थे वाहन में सवार
चालक बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो गई। जबकि घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Cricket21 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket20 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news22 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Nainital21 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news16 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews15 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news19 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news20 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद






































