Politics
अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद वापस लौटी लखनऊ, सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

ऊधम सिंह नगर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव नैनीताल में दो दिवसीय निजी दौरे के बाद वापस लखनऊ लौट गई है। उन्होंने अपने दौरे को बेहद गोपनीय रखा था। उनके साथ उनकी माता और बेटा था। 18 जून को डिंपल यहां आई थी और भीमताल में रुकी थी।

इस दौरान उन्होंने कैंची धाम जाकर बाबा नीम करौरी के दर्शन भी किए थे। बृहस्पतिवार की सुबह पंतनगर एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्तों ने उनको बाबा नीम करौरी महाराज की फोटो भेंट की। इसके साथ उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत की बधाई दी। इसके बाद डिंपल चार्टर्ड विमान से लखनऊ रवाना हो गई। वहां पर अरविंद यादव सपा राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क, ओशियन यादव, प्रज्ञा चौधरी, अरविंद दिवाकर, गुरकीरत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
big news
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है। बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर गृह मंत्री और रक्षा मंत्री दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। तो वहीं अब पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Table of Contents
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल महीने यानी कि अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों के लिए हलचल देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए रूपरेखा बनानी भी शुरू कर दी है। पीएम के दौरे के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा भी लिया।

देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का पीएम करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी के दौरा अब तक अधिकारिक रूप से तय नहीं है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का शुभारंभ कर करेंगे। जिसके चलते शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव
पीएम मोदी के दौरे को बीजेपी के 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद अब पीएम मोदी की जनसभा होने जा रही है। इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंचे थे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ उत्तराखंड दौरे से ये साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
Uttarakhand
आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में सीएम धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Table of Contents
आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कैबिनेट विस्तार के बुधवार को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। जिसके बाद आज सीएम धामी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी बैठकों का आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

पीएम मोदी से भी कर सकते हैं मुलाकात
पीएम मोदी के अप्रैल में उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रस्तावित दौरे को लेकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास कार्यों में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया जा सकता है।
big news
धामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ नहीं बल्कि रहे ‘बेहाल’, कांग्रेस बोली- प्रदेश के हालात हो रहे बद से बदतर

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 मार्च को अपना चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर धामी सरकार ने प्रदेशभर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रमों का आयोजन किया था। जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ नहीं बल्कि रहे ‘बेहाल’
धामी सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह ने धामी सरकार को घेरते हुए कहा है कि ये 4 साल बेमिसाल नहीं बल्कि, 4 साल बेहाल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बजट का आकार बढ़ाने के बाद भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है और प्रदेश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है।
प्रदेश के हालात हो रहे बद से बदतर
प्रीतम सिंह ने धामी सरकार पर प्रदेश के नौजवानों के साथ छल करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि उसने लगभग 30 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है, जबकि रोजगार कार्यालयों में करीब 10 लाख लोग अब भी बेरोजगार के रूप में पंजीकृत हैं। सरकार नौजवानों को बेवकूफ बना रही है।

प्रदेश में कुपोषण की दर पहुंची 56 फीसदी
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुपोषण की दर 56 फीसदी पहुंच गई है। लेकिन सरकार चार साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है। उन्होंने पलायन को लेकर भी सरकार घेरा और कहा कि उत्तराखंड में करीब 1,726 गांव निर्जन हो गए हैं।
लगातार लोग पलायन कर रहे हैं और गांव के गांव खाली हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 1700 स्कूल बंद हो चुके हैं। जबकि कई बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने सरकार पर खनन, भू और शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
Cricket15 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand16 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather16 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket16 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
big news12 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
big news10 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Dehradun14 hours agoजनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार
Haridwar14 hours agoकुंभ मेला नियंत्रण भवन की इमारत का होगा विस्तार, सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट किया जारी






































