Bageshwar
राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना, तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

देहरादून – राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
हीं देहरादून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। उधर, बुधवार को देहरादून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दोपहर करीब दो बजे क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में आधा घंटा तक तेज बारिश हुई। वहीं राजपुर क्षेत्र में तीन बजे के आसपास बारिश की बौछारें पड़ी। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Bageshwar
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत

Bageshwar Accident : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरे से द्यांगण की ओर जा रही एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे सभी
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के माजियाखेत क्षेत्र में रह रहे थे। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप कुमार की तीन वर्षीय बेटी पूजा को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।
- उत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..
- कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
- Suryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
- Dehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
Accident7 hours agoDehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
Cricket4 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Business7 hours agoAdvit Jewels Ltd IPO: संपूर्ण विश्लेषण, जीएमपी, वित्तीय स्थिति और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Uttarakhand3 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Uttarakhand4 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Uttarakhand7 hours agoमुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
Business7 hours agoCSM Technologies IPO: डेट, प्राइस बैंड, फाइनेंशियल और पूरी एनालिसिस
Uttarakhand3 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..






































