Chamoli
उत्तराखंड: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों में येलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे समेत 146 मार्ग बंद।

देहरादून – उत्तराखंड में आज भी माैसम बिगड़ा रहेगा। माैसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, यमुनोत्री हाईवे फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास बंद हो गया है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी। बड़े वाहनों की सवारियां पैदल व घोड़े खच्चरों और डंडी से आ जा रहे हैं।
कृष्णा चट्टी के निवासी मां यमुना के पुजारी आशिष उशीष उनियाल ने बताया कि बड़े वाहनों के लिए हाईवे खोलने के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं फिलहाल छोटे वाहनों को जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर निकाला जा रहा है। हाईवे बंद होने से कृष्णा चट्टी से ही श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम की ओर पालकी ले जा रहे हैं।
बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 146 मार्ग बंद हो गए। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में 15, उत्तरकाशी में 4, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 11, देहरादून में 18, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ़ में 22, चंपावत में 2, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 12, चमोली में 37 और टिहरी जिले में 17 मार्ग बंद हैं। देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में भी जगह-जगह मलबा आया हुआ है।

बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध है। जोशीमठ के समीप सेलंग में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के साथ ही चीड़ के पेड़ भी टूटकर आ गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर करीब 400 तीर्थयात्री फंस गए। नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप और पुरसाड़ी में भी भूस्खलन होने से दिनभर वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग से हुई। बृहस्पतिवार रात को भारी बारिश हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग से कंचनगंगा तक जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबा आ गया, जिससे हाईवे बंद हो गया था।

शुक्रवार को दिनभर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हुई। देर रात फिर बारिश होने पर पुरसाड़ी, मैठाणा, पागलनाला और गुलाबकोटी में मलबा आने से हाईवे सुचारू नहीं हो पाया। शनिवार को दिनभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे सेलंग के समीप पहाड़ी से चीड़ के दो पेड़ों संग मलबा हाईवे पर आ गया।
इससे देर शाम तक भी हाईवे नहीं खुल पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया, हाईवे को सुचारू करने का काम जारी है। मौसम सामान्य रहा तो रविवार को हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा।
big news
बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घास लेने के लिए जंगल गई एक महिला की बोल्डर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर
चमोली जिले के गैरबारम गांव में जानवरों के लिए घास लेने के जंगल गई महिला की पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह अपने पालतू पशुओं के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
आनन-फानन में महिला को 108 की सहायता से सीएचसी थराली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा था। वहीं से पत्थर गिर कर महिला के ऊपर आया और ये हादसा हो गया।
दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
ग्रामीणों ने इस हादसे की जांच की मांग की है। इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों शांत हो गए हैं। मामले को लेकर सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता थी।
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
Chamoli
चमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड

Chamoli News : चमोली जिले से ऐसी खबर सामने आई है जो सरकार को आईना तो दिखाती ही है। लेकिन इसके साथ ही ये भी साबित करती है कि अगर पहाड़ी कुछ करने की ठान ले तो उसे कर के दिखाते हैं। पोखरी के डुंगर गांव में ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर अपने गांव तक सड़क पहुंचाई है।
Table of Contents
पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न
चमोली जिले विकासखंड पोखरी में डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव के लोगों ने आखिरकार खुद ही पहल करते हुए चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान कर करीब 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर दिया। यह सड़क तोणजी मोटर मार्ग से गांव को जोड़ती है।
वाहन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों मनाई खुशी
सड़क बनने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार गांव में वाहन पहुंचा। वाहन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इसे एक उत्सव की तरह मनाया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने वाहन का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

नेताओं ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला और न किसी नेताओं ने हमारी सुध ली तो गांव के लोगों ने खुद ही सड़क बनाने की जिम्मेदारी उठाई। सभी ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान करते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से अब गांव तक वाहनों की पहुंच संभव हो गई है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामकाज में बड़ी सुविधा मिलेगी।
Cricket5 hours agoKKR vs PBKS Dream11 Team Match 12th Match IPL 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड..
Dehradun21 hours agoDEHRADUN NEWS: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
Uttarakhand23 hours agoRUDRAPUR NEWS: सुखवंत सिंह सुसाइड केस में SIT की चार्जशीट, 12 आरोपी नामजद, 58 गवाह शामिल
Udham Singh Nagar5 hours agoRUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
Cricket5 hours agoMUL vs RAP Dream11 Team Match 14 PSL 2026 : मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडीज़ बेहतरीन ड्रीम 11 प्रेडिक्शन…
Dehradun3 hours agoDEHRADUN NEWS: दून लाइब्रेरी में “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण, तापस चक्रवर्ती की किताब को मिल चुके कई बड़े सम्मान
Tehri Garhwal4 hours agoटिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद




































