Chamoli
विश्व धरोहर फूलों की घाटी: इस साल पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा, 14 हजार से अधिक पहुंचे पर्यटक, बना नया रिकॉर्ड।

चमोली – विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल अभी तक घाटी में 14 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे जहां पार्क प्रशासन की आय में वृद्धि हुई है वहीं घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बनता जा रहा है।

फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर तक पर्यटक घाटी में जा सकते हैं। बरसात में घाटी में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। बार-बार बदरीनाथ हाईवे बंद होने के बावजूद घाटी में पर्यटकों की आमद लगातार बनी है। इस साल अभी तक घाटी में 14010 पर्यटक पहुंच चुके हैं जिसमें 205 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 28 लाख 33 हजार 750 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। वहीं पिछले साल पूरे सीजन में यहां 13068 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। अभी घाटी को बंद करने में दो माह से अधिक का समय शेष है।
ऐसे में पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यहां पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बन सकता है। घाटी में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकार्ड 2022 का है, जब 20 हजार 830 पर्यटक पहुंचे थे।
फूलों की घाटी रेंज की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक पिछले साल की तुलना में अधिक आए हैं। इससे विभाग को अच्छी आय प्राप्त हुई है। अभी भी घाटी में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बरसात कम होने पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
Chamoli
चमोली THDC टनल हादसे में लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

Chamoli Tunnel Accident : चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद जारी रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को सुरंग के अंदर तलाश के दौरान लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेज दिया गया है।
Table of Contents
चमोली THDC टनल हादसे में लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद
विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में दुर्घटना के बाद से ही राहत और बचाव टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई थीं। सुरंग के भीतर लापता श्रमिकों की तलाश के साथ-साथ जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी जारी था।
रेस्क्यू टीमों ने सुरंग के अंदर अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान मंगलवार को दोनों लापता श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए।
एक श्रमिक की हुई पहचान
बरामद शवों में से एक की पहचान 31 वर्षीय लुकास टोपनो के रूप में हुई है। वह झारखंड के खूंटी जिले के सीमरटोली गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम बोयसा टोपनो बताया गया है। दूसरे श्रमिक के शव की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।

हादसे के समय टनल में थे 22 श्रमिक
13 अगस्त को हुए हादसे के वक्त निर्माणाधीन सुरंग में कुल 22 श्रमिक मौजूद थे। हादसे के बाद 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं 8 श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि दो श्रमिक लापता थे। लापता दोनों श्रमिकों की तलाश के लिए कई दिनों से सुरंग के भीतर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। अब दोनों के शव मिलने के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या 10 हो गई है।
Chamoli
चमोली में भारी बारिश का कहर, कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा

Chamoli News : पिछले चार-पांच दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। चमोली जिले में भी भारी बारिश के चलते आपदा का दौर जारी है। जोशीमठ ब्लॉक के पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मंदिर परिसर के अंदर मलबा आ गया।
Table of Contents
कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर हुआ भारी भूस्खलन
लगातार बारिश के बीच देर रात कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा गिर गया। कई टन मलबा गिरने के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नुकसान हुआ है। कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी के अनुसार, रात से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा खिसक गया और मलबा मंदिर परिसर तक पहुंच गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, राहत की बात ये है कि भूस्खलन की इस घटना में अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन को दी गई घटना की जानकारी
घटना की सूचना तहसील प्रशासन जोशीमठ को दे दी गई है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिलने के बाद तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेगी। इसके बाद मौके की स्थिति के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गैरसैंण में बारिश से गौशाला ध्वस्त
चमोली जिले के विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत कुनीगाड़ क्षेत्र के कल्याणा मल्ला गांव में भी मूसलाधार बारिश का असर देखने को मिला। देर रात हुई भारी बारिश के चलते एक गौशाला ध्वस्त हो गई।
गनीमत रही कि गौशाला मालिक रतन सिंह ने बारिश की स्थिति को देखते हुए पहले ही अपने मवेशियों को दूसरी जगह बांध दिया था। इससे सभी मवेशियों की जान बच गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
Chamoli
ड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के डुंग्री गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे जवान की पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में जान चली गई।
Table of Contents
अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के डुंग्री गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की ट्रेन दुर्घटना में जान चली गई। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ था ट्रेन हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी तैनाती सीमा द्वार, देहरादून में थी। वो अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ। इसी हादसे में प्रदीप कुमार की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और गांव में मातम पसर गया। जवान की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पार्थिव शरीर को देखकर बिलख पड़े परिजन
रविवार को प्रदीप कुमार का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ स्थित उनके पैतृक घाट पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को देखकर परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां-पिता और अन्य परिजनों के विलाप से पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया।
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Dehradun12 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Cricket8 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Dehradun12 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Rudraprayag9 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news8 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket8 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त





































