Accident
खेत में रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला,आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन।

हरिद्वार – लालढांग क्षेत्र में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लालढांग क्षेत्र के मंगोलपुरा गांव के पास जंगल से लगे खेत में किसान रखवाली कर रहा था। तभी हाथी ने किसान पर हमला कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के जिलाचिकित्सालय ले जाया गया।
Dehradun
मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

Mussoorie Accident : पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065, जो मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था, गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि मृतक को मृतक अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि मृतक की पूरी जांच की गई है सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मृतक की मौत हुई होगी पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद स्पष्ट रूप से मौत के कारण का पता लग पाएगा।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक साहेब सिंह थापली भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
मसूरी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ
- बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
- चंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- GT vs RR Dream11 Team Qualifier 2 IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
big news20 hours agoउत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Cricket3 hours agoGT vs RR Dream11 Team Qualifier 2 IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Roorkee22 hours ago14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Nainital21 hours agoहाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
Uttarakhand19 hours agoभारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
Cricket7 hours agoENG-W vs IND-W Dream11 Team Today: पहले टी20I के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और कप्तान विकल्प
Dehradun3 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Champawat3 hours agoचंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर






































