Dehradun
उत्तराखंड: सीएम धामी के सख्त आदेश के बाद DGP अभिनव कुमार ने की गोष्ठी, अपराधियों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश !

देहरादून – अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में समस्त परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक, यातायात, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ/ रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ईनाम/ वांछित अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध गोष्ठी आयोजित की गयी।

अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा बताया की मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुरूप अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक विधिसम्मत कार्यवाही, प्रत्येक स्तर पर समन्वय बनाने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, अभिसूचना तंत्र को और मजबूत बनाये जाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त व रात्रि पेट्रोलिंग की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
इसके अतिरिक्त द्वारा ईनाम/ वांछित अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करने के उपरान्त निम्न निर्देश दिये गयेः-

1- सर्वप्रथम, माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर विनिर्दिष्ट प्रकरणों में कार्यवाही करने के निर्देश एवं सुझावों के बारे में अवगत कराया गया ।
2- ईनामी/ वांछित अपराधियों की 03 कैटेगरी बनायी जायेगी एवं विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये (संगीन अपराध जैसे- पोक्सो, लूट, डकैती आदि) 1-ऐसे अपराधी जिन पर पूर्व ईनाम घोषित किया गया है, 2- ऐसे अपराधी जिनमें पूर्व में कम ईनाम घोषित किया गया है उसमें ईनाम की राशि बढायी जाये 3- ऐसे अपराधी जिन पर पूर्व ईनाम घोषित नही है उनमें ईनाम घोषित किया जायेगा ।

3- ईनामी/ वांछित अपराधियों पर 01 माह का विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
4- जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि सर्किल स्तर एवं थाने स्तर पर अब तक कार्यों की समीक्षा कर ली जाय, यदि तीन माह में वर्तमान स्तर से सुधार नहीं होता है तो सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष के विरूद्ध प्रतिकूल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।
5- महिला सम्बन्धी प्रकरणों में पुलिस द्वारा समय से त्वरित कार्यवाही की जाये, एवं प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस कार्यवाही का आवश्यक रूप से प्रचारित किया जाये, ताकि घटना में फेक न्यूज एवं अफवाहों पर रोक लगायी जा सके ।

6- वर्तमान में प्रचलित पुलिस भर्ती के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल लायी जाये एवं साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा ऐसी अफवाहों का त्वरित खंडन सोशल मीडिया पर बाइट के माध्यम से प्रसारित किया जाये ।
7- पुलिस विभाग में प्रमोशन, आवासीय/ आनावासीय निर्माण एवं लंबित घोषणा के सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड जी का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है ऐसे प्रकरणों में तेजी से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये ।
इस दौरान ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उतराखण्ड, मुख्तार मोहसिन, निदेशक यातायात, कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, के0एस0 नागन्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, सुश्री पी0रेणुका देवी पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।
Dehradun
SIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO

Uttarakhand SIR : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
Table of Contents
SIR में आसोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी SIR को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत प्रतिशत नहीं हुई है वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनैतिक दलों से इस सम्बंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं।

फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
बीएलए की तैनाती हो गई है, वहां बीएलए का भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं वहां नोडल अफसर तैनात कर कैंम्प लगाने हेतु रोस्टर तैयार किए जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहनकर ही क्षेत्र में जाए। बैठक में प्रशिक्षण माॅड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लाॅजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया।
Dehradun
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट

Dehradun Temperature : देहरादून में गर्मी से हाल बेहाल, फिलहाल नहीं हैं राहत के आसार
Dehradun Temperature : राजधानी देहरादून में इस बार गर्मी कहर ढा रही है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। ना सिर्फ देहरादूनबल्कि प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
Table of Contents
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
राजधानी देहरादून में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। यह इस मौसम के सामान्य स्तर से अधिक माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इसके साथ ही लू भी लोगों को परेशान कर सकती है।
लू के कारण लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
तेज गर्मी और लू के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यह 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान माना जा रहा है।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक रहते हुए 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह गर्मी का असर देखने को मिला।
गर्मी में रखें अपना खास ख्याल
बता दें कि हमारी बॉडी 30 से 35 डिग्री गर्मी बर्दाश्त कर सकती है। इससे ऊपर 40 से 42 डिग्री गर्मी लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। हीट वेव के चलते लोगों को पानी की कमी हो जाती है जिसके चलते डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।
जिसमें व्यक्ति को दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, होता है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए। दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक खुद और अपने बच्चों को घर से न निकलने दें। इमरजेंसी के चलते सर को ढक कर चले और तरल पदार्थ का उपयोग समय-समय पर करते रहें।
Breakingnews
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Dehradun News : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैनेसिया अस्पताल परिसर में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच अचानक हलचल और चिंता की स्थिति पैदा हो गई।

आग में झुलसने से एक महिला की मौत
घटना के दौरान अस्पताल के आईसीयू में कई मरीज भर्ती थे। परिसर में धुआं फैलने के बाद अस्पताल प्रबंधन, राहत टीमों और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
इस दौरान आग और धुएं के प्रभाव से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी प्रभावित हुए। घायलों को आवश्यक उपचार के लिए दूसरे चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Cricket19 hours agoSRH vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 67: फैंटेसी क्रिकेट के धुरंधरों की भिड़ंत, ऐसे बनाएं अपनी मेगा कॉन्टेस्ट की विनिंग टीम..
Breakingnews9 hours agoनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
Breakingnews13 hours agoक्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
big news14 hours agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
uttarakhand weather15 hours agoदेहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
Haldwani8 hours agoहल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Uttarkashi12 hours agoयमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Dehradun7 hours agoSIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO




































