Dehradun
28 सितम्बर राशिफल: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ के मौके, पढ़िए

Daily Horoscope/Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी सोच समझकर धन लगाएं। आप किसी नए काम को करने के लिए कुछ समय रूक जाएं। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होने वाली है। जीवनसाथी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ के साथ-साथ खर्चा भी अधिक करना होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही रूकावटें दूर होंगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके साथ कोई धोखा कर सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई लेनदेन और लिखापढ़ी करके करना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लग्जरी चीजों में वृद्धि होगी और आपको कोई लेनदेन पूरी लिखापढ़ी करके करना होगा, क्योंकि बाद में इसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके मन में कुछ उलझनें रहेंगी, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी। आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे, लेकिन आपको कोई गड़बड़ी नहीं करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि कोई प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपकी कोई नई कोशिश कामयाब रहेगी, जो जातक नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें किसी दूसरी जगह ट्राई करना बेहतर रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आय के स्रोतों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो छोटे बच्चों के साथ खेलकूद कर आप उसे काफी हद तक दूर करेंगे। आपके बॉस से आपकी खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर कुछ मेडिकल टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में आप किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मुद्दा सुलझेगा और आपको अकस्मात धन लाभ की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको बड़े सदस्यों से सलाह लेने की आवश्यकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में काम से काम मतलब रखे, तो ही बेहतर रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। यदि आप कुछ कर्ज लेने का सोच सोच रहे हैं, तो उसके मिलने में आपको समस्या आएगी, लेकिन आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको समस्या देगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से काम लेने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में ज्यादा ना बोले और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ घूमने फिरने जाएंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको संतान की किसी बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आपको यदि नौकरी को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, तो आप किसी दूसरी के लिए ट्राई कर सकते हैं। विद्यार्थियों का किसी नए कोर्स में दाखिला लेने का सपना पूरा होगा। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है और विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने कामों से अपने अधिकारियों को खुश करेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा और आपको कोई परिवारिक समस्या यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन में आप रूमानी दिन व्यतीत करेंगे, क्योंकि आप काफी समय अपने साथी के साथ व्यतीत करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और यदि आप किसी से कोई लेनदेन कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने आंख कान खुले रखने होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
Breakingnews
UTU Paper Leak मामले में बड़ी कार्रवाई, पेपर लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

UTU Paper Leak : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप और आंतरिक पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल साझा किए थे।
Table of Contents
UTU Paper Leak मामले में पेपर लीक करने वाला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की शिकायत पर प्रेमनगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित सम-सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। ई-मेल में दावा किया गया था कि 3 जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे।
व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से पेपर किए थे लीक
विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने मामले की जांच की। जांच के दौरान ये सामने आया कि परीक्षा से पहले छात्रों के साथ साझा किए गए कई प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से काफी हद तक मेल खाते थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को देहरादून से किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज की। दस्तावेजी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की शुरू
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र किस तरह साझा किए गए और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
पेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति

Dehradun News : देशभर में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल छात्रों की चिंताओं तक सीमित नहीं दिखाई देता, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य भी नजर आ रहे हैं।
Table of Contents
पेपर लीक विरोध सीएम धामी का बयान आया सामने
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि कुछ लोग छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस मुद्दे का समाधान निष्पक्ष तथा प्रभावी तरीके से किया जाना चाहिए।
छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति – CM धामी
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने इसे देश के लाखों युवाओं के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

पेपर लीक के मामलों का जल्द होगा निस्तारण
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से पेपर लीक के मामलों का जल्द निस्तारण होगा और दोषियों को समय पर सख्त सजा मिल सकेगी। उनका मानना है कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता मजबूत होगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
सीएम धामी ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर है। ऐसे कदमों से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत होगा और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
Dehradun
डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग

Dehradun News : डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत नगर निगम सभी 100 वार्डों में फॉगिंग कर रहा है।
Table of Contents
डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
डेंगू के लिए नगर निगम जिले में उन स्थानों को भी चिन्हित कर रहा है जहां पर एंटी लारवा पनप सकता है। उन स्थानों पर नगर निगम एंटी लारवा केमिकल का छिड़काव कर डेंगू को जड़ से खत्म करने में जुटा हुआ है इस बात की जानकारी देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने दी है।
सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग
उधर जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून जनपद के सीएमओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से डेंगू को खत्म करने के लिए कार्य कर रहा है।

पानी के ठहराव वाले स्थान किए जा रहे आईडेंटिफाई
आशा और डेंगू वॉलिंटियर उन स्थानों को आईडेंटिफाई कर रहे हैं जहां पर पानी का ठहराव है, इन तमाम स्थानों को चिन्हित कर नगर निगम को इन्फॉर्म किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि मानसून से होने वाली बीमारी को तुरंत आईएचआईपी पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि आईडीएसपी टीम वहां पर जाकर उस चैन को ब्रेक कर सके।
सीएमओ ने ये भी बताया कि डेंगू सहित अन्य बीमारियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया जा रहा है।
Cricket8 hours agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026
Breakingnews7 hours agoउत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें लेटेस्ट अपडेट
Cricket13 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
Nainital5 hours agoनैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार
Dehradun3 hours agoडेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग
Dehradun3 hours agoपेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति
almora2 hours agoरानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी












































